scorecardresearch

Tesla Roadster की नई जनरेशन का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें रेंज और स्पीड की पूरी डिटेल

Tesla की जिस कार का लोग करीब 9 साल से इंतजार कर रहे हैं, अब वह जल्द सामने आने वाली है. कंपनी अपनी नई जनरेशन Roadster को 1 अक्टूबर 2026 को पेश करेगी.

Advertisement
 Tesla Roadster Launching on 1 October Tesla Roadster Launching on 1 October

Tesla की जिस कार का लोग करीब 9 साल से इंतजार कर रहे हैं, अब वह जल्द सामने आने वाली है. कंपनी अपनी नई जनरेशन Roadster को 1 अक्टूबर 2026 को पेश करेगी. यह कार अपनी तेज रफ्तार, करीब 1,000 किलोमीटर की रेंज और खास तकनीक के लिए चर्चा में है. Tesla ने इसके लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया पर एक टीजर भी जारी किया है.

Tesla ने नई जनरेशन Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था. उस समय कंपनी ने इसे तेज इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार बताया था. Tesla ने कहा था कि यह कार 2020 में ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद कार की लॉन्चिंग कई बार टलती रही. अब करीब 9 साल बाद कंपनी ने इसे पेश करने की तारीख तय की है.

एक बार चार्ज करने पर करीब 1,000 KM चलेगी
Tesla Roadster की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज हो सकती है. कंपनी ने 2017 में दावा किया था कि कार एक बार चार्ज होने पर 620 मील से ज्यादा चल सकती है. यह करीब 998 किलोमीटर के बराबर है. Tesla की वेबसाइट पर फिलहाल Roadster के लिए करीब 1,000 किलोमीटर की रेंज बताई गई है. हालांकि, 1 अक्टूबर को पेश होने वाली कार की असली रेंज कितनी होगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

रफ्तार भी होगी बेहद तेज
Tesla ने Roadster की स्पीड को लेकर भी बड़े दावे किए हैं. कंपनी ने 2017 में कहा था कि यह कार सिर्फ 1.9 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई थी. Tesla की वेबसाइट पर फिलहाल कार की 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.1 सेकंड बताई गई है. इसकी टॉप स्पीड 400 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है.

SpaceX की खास तकनीक मिल सकती है
Tesla के नए टीजर में कार के पीछे से गैस निकलती हुई दिखाई दे रही है. माना जा रहा है कि यह SpaceX की cold-gas thrusters तकनीक से जुड़ा हो सकता है. Elon Musk पहले भी Roadster के एक खास वर्जन में इस तकनीक के इस्तेमाल की बात कर चुके हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर हर Roadster में मिलेगा या सिर्फ किसी खास मॉडल में. Tesla ने इस बारे में पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की है.

1 अक्टूबर को सामने आएगी पूरी जानकारी
फिलहाल Tesla ने कार की लॉन्च डेट के अलावा इसके सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है. ऐसे में 1 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में इसकी रेंज, स्पीड, डिजाइन, कीमत और SpaceX वाली तकनीक से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: