scorecardresearch

AI Based Business Models: नौकरी छीनने के बजाए, रोजगार के अवसर दे रहा एआई.. जानें 5 टॉप एआई बेस्ड बिजनेस मॉडल्स

कुछ लोग एआई को उस तकनीक की तरह देखते हैं, जो उनकी नौकरी खा सकती है. लेकिन वे इस बात से अनजान है कि अगर एआई की अच्छी नोलेज हो तो इसके दम पर आप अपना बिजनेस खड़ा कर सकते हैं.

AI Based Business Models (AI Generated) AI Based Business Models (AI Generated)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल कोई भविष्य की तकनीक नहीं रह गई है, बल्कि इसकी मदद से आज के समय में कई बड़े बिजनेस स्थापित किए जा रहे हैं. मौजूदा समय में एआई टूल्स पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो गए हैं, जिससे कई ऐसे काम आसान हो गए हैं जिनके लिए पहले बड़ी टीम, बिग अमाउंट और लंबा समय लगता था. अब केवल एक लैपटॉप, इंटरनेट कनेक्शन और सही प्लानिंग के साथ लोग एआई की मदद से नए बिजनेस शुरू कर सकते हैं. चलिए बताते हैं ऐसे पांच बिजनेस आइडियाज जो एआई के दम पर खड़े किए जा सकते हैं.

एआई कंटेंट एजेंसी

डिजिटल दुनिया में कंटेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है. वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया और विज्ञापनों के लिए कंपनियों को रोजाना नए कंटेंट की जरूरत पड़ती है. एआई टूल्स की मदद से अब कंटेंट तैयार करने का प्रोसेस काफी तेज हो गया है. अगर आप कंटेंट को एडिट करके उसमें ह्यूमन टच जोड़ सकते हैं, तो कंटेंट एजेंसी शुरू करके देश-विदेश के क्लाइंट्स के साथ काम किया जा सकता है.

वीडियो क्रिएशन सर्विस

आज वीडियो कंटेंट मार्केटिंग का सबसे इम्पैक्टफुल मीडियम बन चुका है. वीडियो बनाना और एडिट करना पहले काफी समय लेने वाला काम था. अब एआई बेस्ड वीडियो टूल्स की मदद से टेक्स्ट को वीडियो में बदलना काफी आसान हो गया है. यूट्यूब क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और छोटे बिजनेस के लिए वीडियो बनाने की सर्विस शुरू करना एक अच्छा बिजनेस मॉडल हो सकता है.

एआई चैटबॉट और बिजनेस ऑटोमेशन

कस्टमर सपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए कंपनियां तेजी से एआई चैटबॉट्स को अपना रही हैं. ऐसे चैटबॉट कस्टूमर्स के सवालों के जवाब देने, अपॉइंटमेंट बुक करने और बिक्री बढ़ाने में मदद करते हैं. यदि आपको बिजनेस प्रोसेस को समझने और ऑटोमेशन टूल्स का इस्तेमाल करने की नोलेज है, तो यह सेक्टर आने वाले सालों में काफी पोटेंशियल रखता है.

ग्राफिक डिजाइनिंग का नया दौर

एआई ने डिजाइनिंग की दुनिया को भी बदल दिया है. अब कंपनी लोगो, सोशल मीडिया पोस्ट, बैनर और मार्केटिंग विजुअल्स कम समय में तैयार किए जा सकते हैं. छोटे बिजनेस, स्टार्टअप्स और ई-कॉमर्स ब्रांड्स को लगातार डिजाइन सेवा की जरूरत होती है. ऐसे में एआई बेस्ड डिजाइनिंग सर्विस शुरू करना एक फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है.

एआई मार्केटिंग

अगर आपके पास किसी टॉपिक की अच्छी जानकारी है, तो आप एआई की मदद से ऑनलाइन कोर्स तैयार कर सकते हैं. एआई टूल्स कोर्स का कंटेंट तैयार करने, वीडियो बनाने और मार्केटिंग कैंपेन चलाने में मदद कर सकते हैं. एक बार तैयार होने के बाद ऑनलाइन कोर्स लंबे समय तक इनकम का सोर्स बन सकता है. यही वजह है कि इसे डिजिटल एरा के सबसे अट्रैक्टिव बिजनेस मॉडलों में गिना जा रहा है.