Expensive smart phone (AI MADE)
Expensive smart phone (AI MADE)
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ जरूरत भर का गैजेट नहीं रह गया है, बल्कि कई लोगों के लिए यह स्टेटस सिंबल भी बन चुका है. जहां आम लोग कैमरा, बैटरी और बजट देखकर फोन खरीदते हैं, वहीं दुनिया में कुछ ऐसे लग्जरी स्मार्टफोन भी हैं जिनकी कीमत लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है. इन फोन्स की कीमत का सबसे बड़ा कारण इनके फीचर्स नहीं, बल्कि इनमें इस्तेमाल किया गया सोना, हीरे और प्रीमियम मटेरियल है. कई मॉडल 24 कैरेट गोल्ड और रेयर डायमंड से तैयार किए गए हैं.
1. फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड
दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड माना जाता है. इसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर है. यह फोन 24 कैरेट गोल्ड से बना है और इसके बैक पैनल पर एक बड़ा पिंक डायमंड जड़ा गया है. फोन में प्लैटिनम कोटिंग और हैक प्रोटेक्शन भी दिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन नीता अंबानी से भी जोड़ा जाता रहा है. लोग मानते हैं कि ये फोन उनके पास है. इसके अंदर iPhone 6 के बेस फीचर्स हैं, लेकिन इसकी असली कीमत इसके लग्जरी डिजाइन और रेयर डायमंड की वजह से है.
2.आईफोन 5 ब्लैक डायमंड
यह फोन स्टुअर्ट ह्यूजेस द्वारा डिजाइन किया गया है. इसमें सॉलिड गोल्ड चेसिस दिया गया है और होम बटन की जगह ब्लैक डायमंड लगाया गया है. फोन पर 600 सफेद हीरे जड़े गए हैं, जबकि केवल Apple logo पर 53 डायमंड लगे हैं. यह फोन लग्जरी और क्राफ्ट्समैनशिप को दिखाता है. इसकी कीमत लगभग 15 million डॉलर है.
3. स्टुअर्ट ह्यूजेस आईफोन 4एस एलीट गोल्ड
इस फोन की कीमत 9.4 मिलियन डॉलर है. इसके बेजल पर 500 से ज्यादा डायमंड लगाए गए हैं. बैक पैनल और लोगो 24 कैरेट गोल्ड से बने हैं. होम बटन में 8.6 कैरेट का डायमंड लगाया गया है. खास बात यह है कि इसके साथ एक प्लैटिनम चेस्ट भी आता है, जिसमें टी-रेक्स डायनासोर की असली हड्डी के पॉलिश्ड पीस और रेयर स्टोन्स शामिल हैं. इस फोन की कीमत 9.4 million डॉलर है
4. स्टुअर्ट ह्यूजेस आईफोन 4 डायमंड रोज
यह फोन सॉलिड रोज गोल्ड से बना है और इसमें 500 डायमंड लगे हैं, जिनका कुल वजन 100 कैरेट तक पहुंच जाता है. इसको खरीदने के लिए लोग 8 million डॉलर तक खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. स्टार्ट बटन पर 7.4 कैरेट का पिंक डायमंड लगा है. इसके साथ 7 किलो का शानदार ग्रेनाइट चेस्ट भी दिया जाता है. इस मॉडल के सिर्फ दो पीस ही मौजूद बताए जाते हैं.
5. गोल्डस्ट्राइकर आईफोन 3जीएस सुप्रीम
इस फोन का बेजल प्लैटिनम हाथों से तैयार किया गया है और इसमें 130 फ्लोलेट डायमंड लगे हैं. बैक सेक्शन में 18 कैरेट रोज गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है. नेविगेशन बटन पर 7.1 कैरेट का सिंगल-कट डायमंड लगाया गया है. इसके साथ असली शुतुरमुर्ग के चमड़े से बना, इसके साथ प्रीमियम वॉलेट भी मिलता है. इसकी कीमत 3.2 million डॉलर बताई जाती है.
ये भी पढ़ें