scorecardresearch

Holi new smartphone launch: होली पर अब कम दाम में भी खरीद सकेंगे iPhone से लेकर कई स्मार्टफोन, अभी चेक करें लिस्ट

अगर आप भी इस होली नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो कई बड़ी कंपनी आपके लिए नए स्मार्ट फोन लेकर आ रही है. इन फोन्स की लिस्ट में iPhone से लेकर कई स्मार्टफोन शामिल हैं, जो हर तरह के कस्टमर्स को देखते हुए डिजाइन किया गया है.

iPhone 17e iPhone 17e

फरवरी 2026 में ज्यादा भले ज्यादा नए स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुए, लेकिन दो बड़े लॉन्च जरूर मार्केट में जरूर आए थे. इनमें Galaxy S26 सीरीज और Pixel 10a जैसे स्मार्टफोन शामिल थे. हालांकि फरवरी के आखिरी में Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है. वहीं मार्च 2026 में कई स्मार्टफोन लॉन्च देखने को मिलने वाला है. इस महीने Honor, Nothing, Apple, Motorola और POCO जैसे कई बड़े ब्रांड अपने नए फोन लॉन्च करने जा रहे हैं.

होली के टाइम सस्ते फोन से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई स्मार्टफोन लॉन्च होंगे. इनमें Edge 70 Fusion, POCO X8 Pro और Nothing Phone (4a) जैसे मिड-रेंज फोन शामिल हैं, जबकि Honor Magic V6 और iPhone 17e जैसे हाई-एंड डिवाइस भी बाजार में आएंगे. Honor का Robot Phone भी मार्च में पेश किया जाएगा.

1. Honor Magic V6 और Robot Phone
लॉन्च डेट- 1 मार्च 2026

Honor Magic V6 कंपनी का नई पीढ़ी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. इसमें बेहतर मजबूती, बड़ी बैटरी और पहले से ज्यादा पतला डिजाइन देखने को मिल सकता है.
Magic V6 के साथ Honor अपना Robot Phone भी 1 मार्च को MWC इवेंट में पेश करेगा. कंपनी ने जनवरी 2026 में CES इवेंट के दौरान इस डिवाइस की झलक दिखाई थी और अब इसके पूरे फीचर्स सामने आने की उम्मीद है.

2. Nothing Phone (4a)
लॉन्च डेट- 5 मार्च 2026

Nothing Phone (4a) मार्च 2026 के सबसे चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च में से एक माना जा रहा है. इसमें नया Glyph Bar लाइटिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें रिकॉर्डिंग दिखाने के लिए खास लाल LED इंडिकेटर होगा. Glyph Bar Android 16 के लाइव अपडेट जैसे सिस्टम फीचर्स के साथ काम करेगा.

लीड्स के अनुसार, इस फोन में 6.78 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP का मुख्य कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. फोन 8GB या 12GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है.

3. Apple iPhone 17e
लॉन्च डेट- 4 मार्च 2026

Apple 4 मार्च को होने वाले अपने इवेंट में iPhone 17e लॉन्च कर सकता है. इस फोन में A19 चिप के साथ मिलने की संभावना है, जो iPhone 17 सीरीज में भी इस्तेमाल होगी, हालांकि इसका CPU और GPU थोड़ा कम स्पीड पर चल सकता है.

फोन में बेहतर डिस्प्ले इंजन, ISP और Neural Engine मिलने की उम्मीद है, जिससे डिवाइस में AI फीचर्स और बेहतर काम करेंगे. iPhone 17e में MagSafe अपग्रेड के साथ कम से कम 15W चार्जिंग स्पीड देगा. साथ ही इसमें नया C1X मॉडेम भी दिया जा सकता है. डिजाइन, कैमरा और डिस्प्ले काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रह सकता है.

4. Motorola Edge 70 Fusion
लॉन्च डेट- मार्च 2026

Motorola Edge 70 Fusion मार्च में ही लॉन्च किया जाएगा. हालांकि इसकी फिक्स तारीख अभी सामने नहीं आई है. कंपनी के टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन मार्च के महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है.

इस फोन में कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हो सकती है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है.

5. POCO X8 Pro सीरीज
संभावित लॉन्च डेट- मार्च 2026
 
POCO X8 Pro सीरीज, मार्च 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max दो मॉडल पेश किए जा सकते हैं, जो प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

POCO X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस होगी. यह फोन Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है.

 

ये भी पढ़ें