scorecardresearch

Sewa Mitra Application: अब सरकारी ऐप से घर बैठे बुलाएं प्लंबर या कार्पेंटर, नहीं छानना पड़ेगा गली-मोहल्ला

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह ऐप लॉन्च किया गया है. यहां खास बात है कि जो लोग यहां रजिस्टर्ज है वो वेरिफाइड, साथ ही सरकारी ऐप है तो विश्वास भी है.

 Sewa Mitra Sewa Mitra

आज के डिजिटल दौर में लगभग हर चीज़ के लिए किसी न किसी तरह का ऐप मौजूद है. कुछ खाना हो, कहीं जाना हो या फिर कोई सामान घर मंगवाना हो. हर काम के लिए ऐप मौजूद है. लेकिन क्या हो अगर आपके घर में बिजली का कोई फॉल्ट हो जाए. या फिर कल तक जिस नल से पानी आ रहा था, आज उससे एक बूंद पानी नहीं आ रहा हो तो. ऐसी स्थिति में आप आमतौर पर गली-मौहल्ले के किसी प्लंबर या इलेक्ट्रिशयन को भी बुलाते हैं. पर अगर समय पर वो आए ही न तो. ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ती ही जाएगी.

ऐसे में इस स्थिति से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को छुटकारा मिल चुका है. यूपी सरकार ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जहां से घर से काम के लिए प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशयन तक को बुला सकते हैं. इस ऐप का नाम है 'सेवा मित्र'. यह एक प्रकार से अर्बन क्लैप जैसी ही ऐप है.

क्या सुविधाएं हैं शामिल?

  • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स: एसी रिपेयर, आरओ सर्विस, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मरम्मत.
  • आईटी सपोर्ट: कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर ठीक कराना.
  • पर्सनल केयर: घर पर ब्यूटी पार्लर और सैलून की सुविधा.
  • अन्य: प्लंबर, कारपेंटर, घर की पूरी सफाई और पेस्ट कंट्रोल.

लोगों को मिल रहा रोजगार
यह ऐप सिर्फ ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि टेक्नीशियन के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है. कई ऐसे लोग जिनके पास काम का हुनर था लेकिन काम ढूंढने का सही तरीका नहीं था, वे अब इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर सीधे ग्राहकों तक पहुंच पा रहे हैं. इससे उन्हें अपने ही शहर या इलाके में काम मिलने लगा है और उनकी आमदनी बढ़ने के मौके भी बढ़े हैं.

क्या है ऐप की खासियत?
इस प्लेटफॉर्म की कुछ खासियतें इसे दूसरे ऐप्स से अलग बनाती हैं. ऐप पर मौजूद हर टेक्नीशियन का पुलिस वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट किया जाता है. सर्विस बुक करते समय ही आपको संभावित खर्च का अंदाजा ऐप पर दिख जाता है. जिससे आप सर्विस बुक करने के पहले ही बजट का अंदाजा लगा लेते हैं. सरकारी पहल होने की वजह से कई मामलों में सर्विस चार्ज प्राइवेट ऐप्स की तुलना में कम होता है.

कैसे कर सकते हैं सर्विस बुक?

  • सबसे पहले प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर लें और इसके बाद अपने मोबाइल नंबर की मदद से ऐप में रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • इसके बाद होम पेज पर आपको उस सर्विस को चुनना होगा जिसे आप बुक करना चाहते हैं.
  • इसके बाद अपनी सुविधा के मुताबिक तारीख और समय को चुनें.
  • बुकिंग कंफर्म होने पर आपको मैकेनिक या टेक्नीशियन की डिटेल्स दिख जाएंगी.
  • इस ऐप की खासियत है कि आपको ऐप पर ही खर्चे का एक अनुमान दिखा दिया जाता है.