scorecardresearch

क्या होता है Portable Solar Panels, कैसे करता है काम? खरीदने से पहले जानें फायदे, नुकसान और पूरा हिसाब!

Portable Solar Panels ऐसे सोलर पैनल होते हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है. जिन्हें आमतौर पर फोल्डिंग डिजाइन, हैंडल और कॉम्पैक्ट बॉडी के साथ तैयार किया जाता है.

Advertisement
Solar Panel Solar Panel

बिजली की बढ़ती जरूरत और हर महीने आने वाले भारी बिल से राहत पाने के लिए लोग अब सोलर एनर्जी का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं. आमतौर पर घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाते हैं, लेकिन अब Portable Solar Panels भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. छोटे आकार और आसानी से कहीं भी ले जाने की सुविधा के कारण ये खासतौर पर ट्रैवल, कैंपिंग और बिजली बैकअप के लिए उपयोगी माने जाते हैं. हालांकि, इन्हें खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि ये आपके लिए कितना फायदेमंद साबित होंगे.

क्या होते हैं Portable Solar Panels?
Portable Solar Panels ऐसे सोलर पैनल होते हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है. जिन्हें आमतौर पर फोल्डिंग डिजाइन, हैंडल और कॉम्पैक्ट बॉडी के साथ तैयार किया जाता है. इसलिए इन्हें रूफटॉप सोलर सिस्टम की तरह किसी एक जगह पर स्थायी रूप से लगाने की जरूरत नहीं होती. इन पैनलों में लगे सोलर सेल सूरज की रोशनी को बिजली में बदलते हैं. इसके बाद इस बिजली को Portable Power Station या बैटरी में स्टोर किया जा सकता है.

कैसे काम करता है Portable Solar Panel?
इनका काम करने का तरीका सामान्य सोलर पैनल जैसा ही होता है. सूरज की रोशनी पैनल पर पड़ती है और सोलर सेल उसे इलेक्ट्रिकल एनर्जी में बदल देते हैं. इसके बाद बनी बिजली को पावर स्टेशन या बैटरी में स्टोर किया जाता है. अच्छी क्षमता वाले पावर स्टेशन के साथ इनसे मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, LED लाइट और दूसरे छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं. हालांकि, इस्तेमाल से पहले डिवाइस की पावर जरूरत और पैनल की क्षमता जरूर जांचनी चाहिए.

Portable Solar Panels के क्या हैं फायदे?
इनका सबसे बड़ा फायदा इनकी पोर्टेबिलिटी है. इन्हें कैंपिंग, ट्रैवलिंग, आउटडोर शूटिंग या ऐसी जगहों पर ले जाया जा सकता है जहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है. बिजली कटौती के दौरान भी ये छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए बैकअप का काम कर सकते हैं. इनके लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम जैसी जटिल इंस्टॉलेशन की जरूरत भी नहीं होती. ऐसे में किराए के घर में रहने वाले लोगों और अक्सर यात्रा करने वालों के लिए ये उपयोगी विकल्प हो सकते हैं.

खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
Portable Solar Panel खरीदने से पहले उसकी Watt क्षमता, वजन, फोल्डिंग डिजाइन, उपलब्ध पोर्ट्स, वाटर रेजिस्टेंस और आपके डिवाइस के साथ compatibility जरूर जांचें. साथ ही यह भी देखें कि आपके इस्तेमाल के हिसाब से पैनल कितनी बिजली पैदा कर सकता है. अगर जरूरत सिर्फ मोबाइल और छोटे गैजेट चार्ज करने की है, तो छोटा पैनल पर्याप्त हो सकता है, जबकि ज्यादा पावर की जरूरत के लिए बड़ी क्षमता वाला पैनल और पावर स्टेशन लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: