scorecardresearch

अब WhatsApp पर AI फोटो-वीडियो की खुलेगी पोल, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर... ऐसे दिखेगा AI Content Label

WhatsApp एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. यह फीचर खासतौर पर iPhone यानी iOS यूजर्स के लिए है और इसकी मदद से चैनल एडमिन AI से तैयार या एडिट किए गए कंटेंट की जानकारी दे सकेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये फीचर काम कैसे करेगा.

Advertisement
WhatsApp new feature WhatsApp new feature

WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग का जरिया नहीं रह गया है. लोग इस प्लेटफॉर्म पर फोटो, वीडियो और दूसरी तरह की मीडिया भी खूब शेयर करते हैं. वहीं, AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह पहचानना मुश्किल होता जा रहा है कि कोई फोटो या वीडियो असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया या एडिट किया गया है. इसी समस्या को देखते हुए WhatsApp एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. यह फीचर खासतौर पर iPhone यानी iOS यूजर्स के लिए है और इसकी मदद से चैनल एडमिन AI से तैयार या एडिट किए गए कंटेंट की जानकारी दे सकेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये फीचर काम कैसे करेगा.

iPhone यूजर्स को मिलेगा AI Content Label
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने iOS बीटा वर्जन 26.34.10.70 के जरिए कुछ TestFlight यूजर्स के लिए इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. फिलहाल यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. माना जा रहा है कि Android पर टेस्टिंग के बाद अब इसका रोलआउट iOS यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है. इस फीचर के आने के बाद WhatsApp चैनल के एडमिन किसी पोस्ट में मौजूद फोटो, वीडियो या अन्य मीडिया के साथ AI Content Label जोड़ सकेंगे. इससे कंटेंट देखने वाले लोगों को आसानी से पता चल सकेगा कि उस मीडिया को AI की मदद से बनाया या बदला गया है.

ऐसे लगा सकेंगे AI का लेबल
रिपोर्ट के अनुसार, चैनल एडमिन को किसी अपडेट के Context Menu में AI Content Label का विकल्प दिखाई दे सकता है. इस विकल्प को चुनने के बाद एडमिन को लेबल की पुष्टि करनी होगी. एक बार किसी पोस्ट पर AI Content Label लगा दिया गया, तो उसे बाद में हटाने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा.

सभी यूजर्स को कब मिलेगा फीचर
अभी WhatsApp ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह सुविधा किन देशों में उपलब्ध होगी और इसे सभी यूजर्स तक कब पहुंचाया जाएगा. फिलहाल अगर किसी iPhone यूजर को यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कंपनी इसे धीरे-धीरे अलग-अलग अकाउंट्स के लिए जारी कर सकती है.

कुछ देशों में जरूरी हो सकता है AI डिस्क्लोजर
AI से बने कंटेंट की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई जगहों पर ऐसे कंटेंट की जानकारी देना जरूरी किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ देशों में चैनल एडमिन के लिए AI-generated मीडिया के बारे में बताना कानूनी रूप से जरूरी हो सकता है. ऐसे मामलों में WhatsApp एडमिन को चैनल इंटरफेस पर बैनर दिखाकर AI कंटेंट के बारे में जानकारी देने के लिए कह सकता है.

ये भी पढ़ें: