scorecardresearch

Phone Heating Problem: आपका भी फोन चार्जिंग पर होता है हीट? तो फास्ट चार्जिंग भी हो सकती है एक वजह... जानें किन बातों का रखें ख्याल

आजकल फोन के साथ होता है कि लोग जब फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं तो वह वह पीछे के गर्म हो जाता है. इसके पीछे कई वजह काम करती है. लेकिन कुछ ऐसे कारण भी हैं, जिन्हें अगर दूर कर दिया जाए तो हीटिंग की परेशानी कम हो सकती है.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

अक्सर फोन को जिस समय चार्ज करते है, उस समय उसका पिछला हिस्सा गर्म हो जाता है. ऐसे में फोन के फटने का खतरा रहता है. अब सवाल उठता है कि फोन चार्ज करते समय गर्म क्यों होता है और क्या यह किसी बड़ी परेशानी का इशारा तो नहीं है? 

दरअसल जब फोन चार्जर से जुड़ता है तो बिजली बैटरी तक पहुंचती है. इस दौरान फोन की बैटरी और चार्जिंग सर्किट काम करते हैं. बिजली का कुछ हिस्सा ऊर्जा में बदलने के बजाय गर्मी के रूप में निकलता है. इसी वजह से चार्जिंग के दौरान फोन हल्का गर्म महसूस हो सकता है.

इसके अलावा आजकल कई फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. फास्ट चार्जर कम समय में ज्यादा बिजली फोन की बैटरी तक पहुंचाता है. इससे चार्जिंग तेज होती है, लेकिन गर्मी भी ज्यादा पैदा हो सकती है. इसलिए रैपिड चार्जिंग के दौरान फोन का थोड़ा ज्यादा गर्म होना देखा जा सकता है.

फोन इस्तेमाल करते हुए चार्ज करने पर क्या होगा

अगर आप चार्जिंग के साथ फोन पर गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं या ज्यादा ऐप चलाते हैं तो गर्मी और बढ़ सकती है. इसकी वजह यह है कि एक तरफ बैटरी चार्ज हो रही होती है और दूसरी तरफ प्रोसेसर भी लगातार काम कर रहा होता है.

खासकर गेमिंग जैसे भारी काम के दौरान फोन को चार्ज करने से तापमान तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल कम करना बेहतर माना जाता है.

फोन का कवर बन सकता है बड़ी वजह

मोटा फोन कवर गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकता है. अगर चार्जिंग के दौरान फोन बहुत गर्म हो रहा है तो कुछ समय के लिए कवर हटाकर चार्ज करना मददगार हो सकता है. फोन को बिस्तर, तकिए या ऐसी जगह पर चार्ज करने से भी बचें जहां हवा आसानी से न पहुंच सके.

फोन ज्यादा गर्म हो तो क्या करें?

फोन बहुत गर्म हो जाए तो चार्जर हटा दें और उसे ठंडी, हवादार जगह पर रखें. चार्जिंग के दौरान गेम खेलने या भारी ऐप चलाने से बचें. हमेशा अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें.

फोन को ठंडा करने के लिए कभी भी उसे फ्रिज या फ्रीजर में रखना सही तरीका नहीं है. अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर नमी बन सकती है और नुकसान हो सकता है.