Yamaha FZ Blue Flex E85
Yamaha FZ Blue Flex E85
Yamaha ने भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल FZ Blue Flex लॉन्च कर दी है. यह बाइक E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती है. 1.24 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली यह मोटरसाइकल उन ग्राहकों के लिए नया विकल्प बनकर आई है, जो भविष्य की तकनीक और कम प्रदूषण वाले वाहनों को अपनाना चाहते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इस बाइक की खासियत के बारे में.
E20 से E85 तक के इथेनॉल पर चलेगी
यामाहा FZ Blue Flex की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक है. यह बाइक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण यानी E20 से लेकर 85 प्रतिशत इथेनॉल वाले E85 फ्यूल पर भी आसानी से चल सकती है. इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी और वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा.
149cc इंजन और दमदार परफॉर्मेंस
इस बाइक में 149cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 11.7 हॉर्सपावर की पावर और 12.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है. फ्लेक्स फ्यूल तकनीक की वजह से इसकी पावर में सामान्य पेट्रोल मॉडल की तुलना में हल्की कमी देखने को मिलती है. बाइक का वजन 139 किलोग्राम है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 3 किलोग्राम अधिक है. वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 135 एमएम रखा गया है.
डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो Yamaha FZ Blue Flex का लुक काफी हद तक FZ सीरीज जैसा ही है. इसमें एलईडी हेडलैंप, फेक एयर वेंट, सिंगल-पीस सीट, नेगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और बेहतर सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है. फिलहाल Yamaha FZ Blue Flex की बिक्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में यामाहा की प्रीमियम Blue Square डीलरशिप के जरिए की जाएगी. कंपनी आने वाले समय में इसकी उपलब्धता अन्य राज्यों में भी बढ़ा सकती है.
ये भी पढ़ें: