scorecardresearch

शुरू हो गई है बच्चों की छुट्टियां? इस पांच ठंडी जगहों का करें रुख, परिवार हो जाएगा खुश और मूड फ्रेश

आज हम आपको पांच ठंडी जगहों के बारे में बताया गया है, जहां परिवार के साथ मौसम और एडवेंचर का आनंद लिया जा सकता है. अगर आप भी बच्चों की छुट्टियां शुरू होते ही घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए ये सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

Summer Vacation Destination Summer Vacation Destination

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि बच्चों को ऐसी जगह कहां घुमाया जाए, जहां मौसम भी सुहाना हो, घूमने का मजा भी आए और पूरा परिवार तरोताजा महसूस करे. अगर आप भी मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत चाहते हैं, तो भारत की कुछ ठंडी और खूबसूरत जगहें आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती हैं. यहां बच्चे भी एंजॉय करेंगे और बड़ों का मूड भी फ्रेश हो जाएगा.

पहाड़ों के बीच एडवेंचर का मजा
अगर बच्चों को पहाड़ और ठंडी हवा पसंद है, तो उनके लिए मनाली एक बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां का मौसम गर्मियों में काफी सुहाना रहता है. परिवार के साथ आप सोलंग वैली, रोहतांग पास और हिडिंबा मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. बच्चों को बर्फ देखने और एडवेंचर एक्टिविटीज का भी खूब मजा मिलेगा.

झीलों के बीच में सुकून 
उत्तराखंड का नैनीताल गर्मियों में घूमने के लिए लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. यहां की ठंडी हवा और पहाड़ों के बीच बनी झीलें मन को सुकून देती हैं. परिवार के साथ नैनी झील में बोटिंग, स्नो व्यू प्वाइंट और मॉल रोड घूमने का अलग ही मजा है. बच्चों को यहां का शांत और खूबसूरत माहौल काफी पसंद आता है.

चाय के बागानों के बीच का सफर
अगर आप प्रकृति के करीब कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग जा सकते हैं. यहां की ठंडी जलवायु गर्मियों में राहत देती है. टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों को काफी पसंद आती है. साथ ही चाय के बागान और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे इस ट्रिप को और खास बना देते हैं.

परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार जगह
शिमला भी गर्मियों की छुट्टियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां का मौसम मई-जून में भी आरामदायक रहता है. मॉल रोड, रिज मैदान और कुफरी जैसी जगहें परिवार के साथ घूमने के लिए बढ़िया हैं. बच्चे यहां घुड़सवारी और खेलकूद का आनंद भी ले सकते हैं.

दक्षिण भारत की ठंडी और खूबसूरत जगह
अगर आप दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऊटी एक अच्छा विकल्प है. इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. यहां की हरियाली, बोटैनिकल गार्डन और ऊटी लेक परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए शानदार जगह हैं. ठंडी हवा और शांत माहौल छुट्टियों को यादगार बना देता है.

घूमने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं तो थोड़े गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और खाने-पीने का सामान साथ रखें. साथ ही होटल और टिकट की बुकिंग पहले से कर लें, ताकि छुट्टियों का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके.

ये भी पढ़ें