scorecardresearch

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी 5 ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और शिमला!

उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी जगहें हैं, जो पहाड़ों की तरह ठंडक और सुकून देती हैं. अगर आप इस गर्मी में छुट्टियां बिताना चाहते हैं और भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन से दूर रहना चाहते हैं, तो यूपी के ये 5 cool डेस्टिनेशन्स आपके लिए परफेक्ट हैं.

5 coolest summer destinations in up 5 coolest summer destinations in up

गर्मियों की चिलचिलाती धूप ने जहां शहरों में लोगों को परेशान कर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी जगहें हैं, जो पहाड़ों की तरह ठंडक और सुकून देती हैं. अगर आप इस गर्मी में छुट्टियां बिताना चाहते हैं और भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन से दूर रहना चाहते हैं, तो यूपी के ये 5 cool डेस्टिनेशन्स आपके लिए परफेक्ट हैं.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच
नेपाल की सीमा से लगे पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित चूका बीच और थारू हट्स घने जंगलों के बीच एक अलग दुनिया का अहसास देते हैं. सुबह की सफारी में बाघ और दुर्लभ पक्षी देखना रोमांचक होता है, जबकि शाम को नदी के किनारे ठंडी हवाएं पहाड़ों जैसी राहत देती हैं. सुबह 6:00 से 9:30 बजे की जंगल सफारी में बाघ दिखने की सबसे ज्यादा संभावना होती है.

चित्रकूट: यूपी का अपना हिल स्टेशन
मंदाकिनी नदी के तट पर बसा चित्रकूट न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्राकृतिक ठंडक के लिए भी मशहूर है. गुप्त गोदावरी की गुफाएं गर्मियों में बहुत आराम देती हैं, क्योंकि गुफा का तापमान बाहर के मुकाबले काफी कम होता है. हनुमान धारा और सती अनुसुइया आश्रम में गिरते झरने भी वातावरण को ठंडा बनाए रखते हैं.

मिर्जापुर के झरने
विंध्य पहाड़ियों में बसा मिर्जापुर विंढम फॉल, टांडा जलप्रपात और लखनिया दरी जैसे खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है. ठंडा पानी और ऊंची चट्टानों की नमी गर्मी से राहत देती है. वॉटरफॉल्स और रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीनों के लिए यह जगह परफेक्ट है.

दुधवा नेशनल पार्क
लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क तराई क्षेत्र की हरियाली और नमी से भरा है. घने पेड़ धूप को जमीन तक नहीं आने देते. गर्मियों में जलाशयों के पास बाघ और गैंडे को पानी पीते देखना बच्चों और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए रोमांचक अनुभव है.

चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य
चंदौली जिले में वाराणसी के पास स्थित यह अभयारण्य राजदारी और देवदारी झरनों के लिए प्रसिद्ध है. घने जंगलों और सीढ़ीदार चट्टानों से गिरता पानी गर्मियों में एक प्राकृतिक एयर कंडीशनर का काम करता है. ट्रैकिंग और शांति प्रेमियों के लिए यह आदर्श स्थल है.
 

ये भी पढ़ें: