scorecardresearch

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 4 महीने तक प्रभावित रहेगा ट्रेन संचालन, राजस्थान की कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

राजस्थान से दिल्ली की तरफ जाने वाली 19 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित रहेंगी. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे की तरफ से सभी स्टेशनों पर ट्रेनों में किए गए बदलाव की जानकारी दी जा रही है.

Train (File Photo: PTI) Train (File Photo: PTI)

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते प्लेटफार्म संख्या दो व तीन 4 महीने तक बंद रहेगा. ऐसे में राजस्थान से दिल्ली की तरफ जाने वाली 19 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित रहेंगी. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे की तरफ से सभी स्टेशनों पर ट्रेनों में किए गए बदलाव की जानकारी दी जा रही है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की दिल्ली कैंट स्टेशन पर रेलवे लाइन रेलवे सिस्टम अपग्रेड करने का काम किया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा.

गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 21 जुलाई 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर - गोरखपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16 जुलाई 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 15623, भगत की कोठी- कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 21 जुलाई 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 09611, अजमेर -योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 12464, जोधपुर- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 18 जुलाई 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 22464, बीकानेर -दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 18 जुलाई 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 22491, जोधपुर -दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 12915, साबरमती- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 09523, ओखा- शकूरबस्ती स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 21 जुलाई 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक ओखा से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 14088, जैसलमेर- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 09257, भावनगर- शकूरबस्ती स्पेशल रेल सेवा जो दिनांक 17 जुलाई 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक भावनगर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 12216, बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 09425, साबरमती- हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 20 जुलाई 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 14312, बरेली- भुज रेल सेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक भुज से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 14322, भुज- बरेली रेलसेवा जो दिनांक 16 जुलाई 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक भुज से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 22471, लालगढ़ -दिल्ली सराय रेल सेवा योजना 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 14713, सीकर- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 17 जुलाई 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक सीकर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 17 जुलाई 2020 से 13 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें: