scorecardresearch

न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी… मार्च में घूमने के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं सबसे शानदार

मार्च को कई पर्यटन स्थलों पर ऑफ-सीजन भी माना जाता है, इसलिए होटल, फ्लाइट और कैब के पैकेज अपेक्षाकृत सस्ते मिल जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां प्रकृति, रोमांच और सुकून तीनों का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है. आइए जानते हैं मार्च में घूमने के लिए भारत की कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में.

Best places to visit Best places to visit

मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से सबसे शानदार माना जाता है. इस समय न ज्यादा ठंड होती है और न ही तेज गर्मी परेशान करती है. हल्की धूप और सुहावना मौसम ट्रैवल लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता. यही वजह है कि कई लोग इस महीने में छुट्टियां प्लान करना पसंद करते हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि मार्च को कई पर्यटन स्थलों पर ऑफ-सीजन भी माना जाता है, इसलिए होटल, फ्लाइट और कैब के पैकेज अपेक्षाकृत सस्ते मिल जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां प्रकृति, रोमांच और सुकून तीनों का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है. आइए जानते हैं मार्च में घूमने के लिए भारत की कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में.

तवांग में देखें प्रकृति का अनोखा नजारा
अगर आप उत्तर-पूर्व भारत की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो तवांग की ट्रिप जरूर प्लान करें. यह जगह अपनी मनमोहक वादियों और भारतीय-तिब्बती संस्कृति के लिए मशहूर है. मार्च के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है और आसपास ऑर्किड के फूलों की खूबसूरती देखते ही बनती है.  यहां आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग, लोकल त्योहारों और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं. तवांग पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट सलोनीबारी और रेलवे स्टेशन रंगापारा है.

रणथंबोर में करें रोमांचक जंगल सफारी
राजस्थान की गर्मी काफी तेज होती है, इसलिए यहां घूमने के लिए मार्च का मौसम अच्छा माना जाता है. अगर आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं तो Ranthambore Tiger Reserve आपके लिए शानदार जगह हो सकती है. यहां जंगल सफारी के दौरान बाघ देखने की संभावना काफी अधिक रहती है. इसके अलावा कई तरह के जंगली जानवर और पक्षियों को करीब से देखने का मौका भी मिलता है. रणथंबोर पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर है, जबकि नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर में है. यहां आने पर जोगी महल, पदम झील और रणथंभौर किले को देखना भी न भूलें.

सिक्किम की वादियां जीत लेंगी दिल
पूर्वोत्तर भारत का खूबसूरत राज्य सिक्किम अपने शानदार पहाड़ों, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. मार्च के महीने में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है क्योंकि इस समय ऑर्किड के फूल खिलने लगते हैं और कई जगहों पर बर्फ भी देखने को मिल जाती है. सिक्किम में पर्यटक नाथुला दर्रा, गुरुडोंगमार झील और नोरबुगांग पार्क जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं. यहां का नजदीकी एयरपोर्ट पाकयोंग और रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है.

ऋषिकेश में एडवेंचर और अध्यात्म का संगम
अगर आप एडवेंचर और अध्यात्म दोनों का अनुभव लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश की यात्रा शानदार विकल्प हो सकती है. इसे योग नगरी भी कहा जाता है और मार्च में यहां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होता है. यहां आने वाले पर्यटक रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ज़िपलाइनिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा शाम के समय त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती भी बेहद आकर्षक होती है. यहां पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है.

केरल का पलक्कड़ भी है शानदार विकल्प
दक्षिण भारत में घूमने के लिए पलक्कड़ भी बेहतरीन जगह मानी जाती है. इसे केरल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. यहां के हरे-भरे जंगल, पहाड़ियां और शांत वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. यहां घूमने के लिए Silent Valley National Park, धोनी वॉटरफॉल और पलक्कड़ किला बेहद लोकप्रिय स्थान हैं. इस शहर का नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर और रेलवे स्टेशन पलक्कड़ जंक्शन है.

ये भी पढ़ें: