scorecardresearch

Monsoon Travel: बारिश में किसी जादुई पेंटिंग जैसी दिखती हैं नॉर्थ ईस्ट की ये 5 जगहें, लिस्ट देख आज ही पैक कर लेंगे बैग

मानसून में नॉर्थ ईस्ट की इन जगहों पर जाना सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि प्रकृति को उसके सबसे खूबसूरत रूप में देखने जैसा अनुभव है. यहां पहुंचकर महसूस होता है कि बारिश सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि एक एहसास भी है.

North East tour North East tour

मानसून में नॉर्थ ईस्ट ठीक वैसा ही नजर आता है, जैसे किसी खूबसूरत पेंटिंग में बारिश की कल्पना की गई हो. हरे रंग में रंगी वादियां बारिश के बाद और भी ज्यादा हरी-भरी दिखने लगती हैं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को छूती बारिश की बूंदें नजारों में अलग ही खूबसूरती घोल देती हैं और पानी से लथपथ सड़कें इस दृश्य को और भी मनमोहक बना देती हैं. यह सब कुछ बारिश के बाद मिट्टी से उठने वाली सोंधी खुशबू में लिपटा हुआ सा महसूस होता है. जो इस जगह को और सुंदर बना देता है. 

दार्जिलिंग: बादलों के बीच खो जाने जैसा एहसास
मानसून में दार्जिलिंग की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. चाय के बागानों पर तैरते बादल और दूर-दूर तक फैली हरियाली ऐसा नजारा बनाती है, जिसे आंखें देर तक देखना चाहती हैं. यहां टॉय ट्रेन की सैर, टाइगर हिल से सूर्योदय देखना और गर्म चाय की चुस्कियों के साथ बारिश का आनंद लेना सबसे खास अनुभवों में शामिल है.

शिलॉन्ग: जहां हर मोड़ पर दिखती है बारिश की खूबसूरती
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग मानसून में किसी फिल्मी लोकेशन जैसी लगती है. सड़क किनारे झरने, धुंध में छिपे पहाड़ और हर तरफ फैली हरियाली यहां की पहचान है. यहां एलीफेंट फॉल्स, उमियम लेक और लोकल कैफे में घूमने का मजा ही अलग होता है. बारिश के मौसम में शिलॉन्ग का हर कोना किसी पेंटिंग जैसा दिखाई देता है.

गंगटोक: बादलों की चादर ओढ़े पहाड़ों का शहर
सिक्किम की राजधानी गंगटोक मानसून में और भी शांत और खूबसूरत हो जाती है. बादल कई बार सड़कों तक उतर आते हैं और पूरा शहर धुंध में लिपटा दिखाई देता है. यहां गाना सुनते हुए एमजी रोड पर टहलना, रुमटेक मठ देखना और आसपास के व्यूपॉइंट्स से पहाड़ों का नजारों का अनुभव करना किसी सपने से कम नहीं होता.

जीरो वैली: प्रकृति के सबसे करीब
अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर सुकून तलाशते हैं. बारिश के मौसम में यहां के धान के खेत, लकड़ी के घर और हरी-भरी घाटियां बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं. यहां अपातानी जनजाति की संस्कृति को करीब से देखा जा सकता है. अगर आपको प्रकृति के बीच धीमी रफ्तार वाली यात्रा पसंद है, तो जीरो वैली आपको निराश नहीं करेगी.

चेरापूंजी: जहां बारिश ही सबसे बड़ा आकर्षण है
जब मानसून और नॉर्थ ईस्ट की बात होती है, तो चेरापूंजी का नाम सबसे पहले आना चाहिए है. दुनिया के सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में शामिल यह जगह मानसून में अपने असली रंग में नजर आती है. ऐसे मानिए पानी में लथपथ झाड़ियां हरे से भी ज्यादा हरा नजर आता है. यहां के विशाल झरने, लिविंग रूट ब्रिज और बादलों से घिरी घाटियां देखने लायक होती हैं. बारिश में भीगते हुए प्रकृति को इतने करीब से महसूस करने का अनुभव शायद ही कहीं और मिले.

ये भी पढ़ें