scorecardresearch

Best Rail Travel Stop: अगर इन 6 रेलवे स्टॉप से गुजरी आपकी ट्रेन, तो मन करेगा डेस्टिनेशन छोड़ो यहीं उतर जाओ... जानें कौन से हैं वो खास स्टेशन

टैवल के शौकीन लोग कई बार किसी खास जगह का ट्रिप प्लान करते हैं. लेकिन कैसा हो अगर उस जगह जाने के दौरान ही आपका सफर ही काफी शानदार हो तो. ऐसे स्टॉप हो जहां आपका रुकने का मन कर जाएं.

AI Generated Image AI Generated Image

भारत में ट्रेन का सफर सिर्फ एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने का जरिया नहीं है, बल्कि यह रास्ते में मिलने वाले खूबसूरत नजारों को करीब से देखने का भी शानदार मौका देता है. देश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेन रुकते ही ऐसा एहसास होता है मानो किसी हिल स्टेशन या जन्नत में पहुंच गए हों. कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ आपका स्वागत करते हैं तो कहीं झरने, घने जंगल और चाय के बागान सफर को यादगार बना देते हैं. अगर आप भी ट्रेन से घूमने का शौक रखते हैं, तो अगली ट्रिप में इन 6 रेलवे स्टेशनों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

दूधसागर रेलवे स्टेशन (गोवा)

गोवा का दूधसागर झरना देश के सबसे खूबसूरत झरनों में गिना जाता है. इस रूट से गुजरने वाली ट्रेन यात्रियों को झरने का बेहद शानदार नजारा दिखाती है. मानसून के दौरान तेज बहता सफेद पानी और चारों ओर फैली हरियाली इस सफर को किसी फिल्मी दृश्य जैसा बना देती है.

पठानकोट नैरो गेज जंक्शन (पंजाब)

यहीं से कांगड़ा घाटी की मशहूर नैरो गेज ट्रेन अपनी यात्रा शुरू करती है. रास्ते में छोटे-छोटे गांव, ऊंचे पहाड़, हरियाली और खूबसूरत घाटियां देखने को मिलती हैं. अगर आप पुराने दौर की धीमी और सुकून भरी रेल यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह रूट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.

शिमिलिगुड़ा रेलवे स्टेशन (आंध्र प्रदेश)

पूर्वी घाट की वादियों में बसा शिमिलिगुड़ा स्टेशन अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है. यहां ट्रेन कई सुरंगों, ऊंचे पुलों और घने जंगलों के बीच से गुजरती है. सफर का हर मोड़ यात्रियों को नया और मनमोहक नजारा दिखाता है, इसलिए यह रूट प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगहों में शामिल है.

मेट्टूपालयम रेलवे स्टेशन (तमिलनाडु)

यहीं से नीलगिरि माउंटेन रेलवे की विश्व प्रसिद्ध टॉय ट्रेन ऊटी की ओर रवाना होती है. पहाड़ों, बादलों, चाय के बागानों और घने जंगलों के बीच से गुजरने वाला यह सफर भारत की सबसे खूबसूरत रेल यात्राओं में गिना जाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग इस सफर का आनंद लेते हैं.

रंगटोंग रेलवे स्टेशन (पश्चिम बंगाल)

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के मार्ग पर स्थित यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत स्टेशन भीड़भाड़ से दूर शांति का एहसास कराता है. चारों ओर फैले चाय के बागान, ठंडी हवा और पहाड़ी नजारे यहां आने वाले यात्रियों का मन मोह लेते हैं. सुकून भरे सफर और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

बरोग रेलवे स्टेशन (हिमाचल प्रदेश)

कालका-शिमला रेल मार्ग पर स्थित बरोग स्टेशन अपनी ऐतिहासिक इमारत, लंबी सुरंग और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है. यहां कुछ देर रुककर पहाड़ों के बीच बिताया गया समय हमेशा याद रह जाता है. यही वजह है कि यह स्टेशन फोटोग्राफरों और नेचर लवर्स की पसंदीदा जगहों में शामिल है.

क्यों खास हैं ये रेलवे स्टेशन?

अगर आपके लिए सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचना नहीं, बल्कि रास्ते के हर पल को जीना भी मायने रखता है, तो भारत के ये छह रेलवे स्टेशन आपकी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं. यहां आपको सिर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं, बल्कि देश की अलग-अलग संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और विरासत को करीब से देखने का मौका भी मिलेगा. अगली बार ट्रेन से यात्रा की योजना बनाएं, तो इन रेलवे स्टेशनों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.