scorecardresearch

Police Bharti Exam 2026: पुलिस भर्ती का एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे चलाएगा 9 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल

Bihar Police Recruitment Exam 2026: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. परीक्षार्थियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 16 और 17 जून 2026 को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन विशेष ट्रेनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं आम यात्रियों को भी राहत मिलेगी. रेलवे ने इन ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल और रूट जारी कर दिया है.

Train Train

पुलिस भर्ती का एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे, परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है... इसके वजह आम यात्रियों के साथ साथ परीक्षार्थियों को भी सुविधा होगी. पुलिस पद के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा दिनांक 16.06.2026 एवं 17.06.2026 को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी. इसको लेकर रेलवे ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है.

दिनांक 16.06.2026 को चलायी जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें:
1.पाटलिपुत्र से 20.00 बजे किशनगंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलायी जाएगाी.

2.पटना से 21.00 बजे नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया के रास्ते चलायी जाएगी .

3.पाटलिपुत्र से 22.00 बजे अररिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलायी जाएगी.

4.पाटलिपुत्र से 23.00 बजे नवगछिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते चलायी जाएगी.

5.पटना से 23.30 बजे भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलायी जाएगी.

दिनांक 17.06.2026 को चलायी जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

1.पटना से 07.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

2.बक्सर से 13.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

3.बक्सर से 18.00 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

4.किऊल से 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, नवादा चलायी जाएगी.

5.गया से 17.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नवादा, शेखपुरा चलायी जाएगी.

6.बख्तियारपुर से 08.00 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी.

7.राजगीर से 13.00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलायी जाएगी.

8.बख्तियारपुर से 15.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी.

9.राजगीर से 18.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलायी जाएगी.

रेलवे ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं.

ये भी पढ़ें: