scorecardresearch

बिहार के रेल यात्री ध्यान दें! समस्तीपुर रेल मंडल में काम के चलते दिल्ली-आनंद विहार रूट की ट्रेनें प्रभावित, कुछ रद्द

बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण के लिए एनआई कार्य होने से 2 और 3 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कई का मार्ग बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन, आंशिक प्रारंभ और पुनर्निर्धारित समय से संचालन किया जाएगा.

Train Route Diversion Train Route Diversion

रेल यात्रियों के लिए रेलवे बेहतर कनेक्टिविटी का माध्यम है. इसे और बेहतर बनाने के लिए रेलवे लगातार दोहरीकरण (डबलिंग) का कार्य कर रहा है, ताकि यात्रियों का समय बचे और वे कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. इसी क्रम में समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा. इसके चलते इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ और कुछ का परिचालन पुनर्निर्धारित समय से किया जाएगा.

रद्द की गई ट्रेनों की सूची
गाड़ी संख्या 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर - 2 एवं 3 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
गाड़ी संख्या 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर - 2 एवं 3 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
गाड़ी संख्या 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर - 3 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलने वाली ट्रेनें
1 जुलाई 2026 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का आंशिक समापन नरकटियागंज में किया जाएगा.
2 जुलाई 2026 को बापूधाम मोतिहारी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ नरकटियागंज से किया जाएगा.
3 जुलाई 2026 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस का आंशिक समापन सुगौली में किया जाएगा.
3 जुलाई 2026 को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ सुगौली से किया जाएगा.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस (1 जुलाई) - नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली मार्ग से.
15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (2 जुलाई) - नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से.
15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (2 जुलाई) - मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से.
15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (1 जुलाई) - नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा मार्ग से.
04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल (2 जुलाई) - मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से.
15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई) - दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज मार्ग से.
75236 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू (3 जुलाई) - नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल मार्ग से.
75235 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू (3 जुलाई) - रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से.
12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस (2 जुलाई) - नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से.
26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (3 जुलाई) - नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली मार्ग से.
15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (3 जुलाई) - सुगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से.
15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (3 जुलाई) - रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से.
19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस (3 जुलाई) - मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज मार्ग से.

पुनर्निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेनें
3 जुलाई 2026 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
3 जुलाई 2026 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
 

ये भी पढ़ें