BRICS Summit 2026 Traffic Advisory
BRICS Summit 2026 Traffic Advisory
BRICS Summit 2026 Traffic Advisory: भारत की मेजबानी में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दिल्ली में होने जा रहा है. भारत मंडपम में मुख्य आयोजन होगा. ब्रिक्स से जुड़े तमाम देशों के प्रमुख नई दिल्ली आ रहे हैं. राष्ट्राध्यक्षों, अतिथियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए और आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स समिट 2026 से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है.
BRICS समिट के दौरान 11 से 13 सितंबर 2026 तक 35 सड़कें बंद रहेंगी. 22 जगहों पर डायवर्जन किया जाएगा. यहां आप जान सकते हैं रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक कहां से और कैसे आवागमन कर सकते हैं? दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को रूट पहले चेक करने और समय से घर से निकलने की सलाह दी है. BRICS समिट 2026 के दौरान मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी. ऑटो और टैक्सी भी मिलते रहेंगे. बसें भी चलेंगी लेकिन VIP मूवमेंट के दौरान कुछ रूट बदले जा सकते हैं.
ये मार्ग रहेंगे बंद, इनसे होकर न करें यात्रा
बनाए गए हैं 22 डायवर्ज प्वॉइंट
इन मार्गों से ही जाएं रेलवे स्टेशन
ट्रैफिक एडवाइजरी में दिल्ली के तीन मुख्य रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी बताया गया है.
1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: यात्री रूट A
ISBT कश्मीरी गेट → बुलेवार्ड रोड → रानी झांसी मार्ग → DBG रोड → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्कल, CP। रूट B है आश्रम चौक → रिंग रोड → राज घाट → JLN मार्ग, जबकि रूट C है वंदे मातरम मार्ग → डॉ. अंबेडकर मार्ग → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
2. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन: रूट A
ISBT कश्मीरी गेट → रिंग रोड → हनुमान मंदिर → S.P. मुखर्जी मार्ग। रूट B है आश्रम चौक → रिंग रोड → राज घाट → रिंग रोड → हनुमान मंदिर → S.P. मुखर्जी मार्ग, जबकि रूट C है वंदे मातरम मार्ग → डॉ. अंबेडकर मार्ग → रानी झांसी मार्ग → रानी झांसी फ्लाईओवर → बुलेवार्ड रोड → लोथियन मार्ग
3. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन: रूट A
AIIMS → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड। रूट B है ISBT कश्मीरी गेट → रिंग रोड → राज घाट → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड
इन मार्गों से जाएं दिल्ली एयरपोर्ट
1. गुरुग्राम से T3/T4/T2 के लिए रूट
NH-48 → राव गजराज सिंह मार्ग → ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड → UER II → सर्विस रोड T3 टर्मिनल रोड। T1 के लिए रूट हैं NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे → T-3 रोड और NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर → NH-48 → उलान बटार मार्ग → T-1 रोड
2. द्वारका से T3/T4/T2/T1 के लिए यात्री
सेक्टर-22, द्वारका रोड → UER II (T3 के लिए नई सुरंग) का रास्ता ले सकते हैं
3. नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से T3 के लिए
रिंग रोड → एम्स चौक → मोती बाग चौक → RTR मार्ग → शंकर विहार फ्लाईओवर के नीचे → संजय टी-पॉइंट → सर्विस रोड → NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर रंगपुरी के नीचे → T-3 रोड। T3/T4/T2/T1 के लिए, रास्ता है एम्स चौक → रिंग रोड → मोती बाग चौक → RTR मार्ग → शंकर विहार फ्लाईओवर → उलान बटार मार्ग
4. पश्चिम दिल्ली से T3/T4/T2/T1 के लिए
पंजाबी बाग चौक → रिंग रोड → राजा गार्डन चौक → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका रोड → रोड नंबर 224, डाबरी-गुरुग्राम रोड → सेक्टर-22, द्वारका रोड → UER-II → सर्विस रोड NH-48 → T3 टर्मिनल रोड
5. नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली से T3/T4/T2/T1 के लिए
ISBT कश्मीरी गेट → रानी झांसी फ्लाईओवर → रोहतक रोड → पंजाबी बाग चौक → राजा गार्डन चौक → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका रोड → रोड नंबर 224, डाबरी-गुरुग्राम रोड → सेक्टर-22, द्वारका रोड → UER-II → सर्विस रोड NH-48 → T3 टर्मिनल रोड
दिल्ली पुलिस का ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश