Delhi Metro station Closed
Delhi Metro station Closed
दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. इसका विरोध मेट्रो में सफर करने वाले लोग जाता रहे है. कालिंदीकुंज मेट्रो स्टेशन पर लोगों ने मेट्रो स्टेशन बंद होने का विरोध जताते हुए बताया कि प्रदर्शन के नाम पर मेट्रो स्टेशन नहीं बंद होना चाहिए क्योंकि इससे कामकाज करने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है. हर बात पर लोग प्रदर्शन करने आते हैं और इस वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन बंद कर दिया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है. इस दौरान लोग CJP से भी नाराज नजर आए.
...तो आवागमन में होती है काफी परेशानी
मेट्रो कि यातायत करने वाले यात्रियों ने बताया कि प्रदर्शन के नाम पर बार-बार मेट्रो स्टेशन को बंद करना ठीक नहीं है. इससे कामकाजी लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि जब मेट्रो बंद हो जाता है तो सड़क मार्ग से यातायात करना पड़ता है. ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या होती है. इतना ही नहीं कैब-ऑटो का किराया भी महंगा हो जाता है.
सीजेपी का जताया विरोध
इस दौरान लोगों ने सीजेपी का विरोध जताते हुए कहा कि बार-बार प्रदर्शन किया जा रहा है यह गलत है. प्रदर्शन के नाम पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद करना और भी गलत है. जब मेट्रो बंद हो जाती है तो लोगों की समस्याएं काफी बढ़ जाती है. लोगों को यातायात करने में दिक्कत होती है. वहीं मनमाने ढंग से ऑटो वाले, कैब वाले और रिक्शा वाले पैसा मांगते हैं. इससे काफी परेशानी बढ़ जाती है.लोगों ने कहा कि सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए और प्रदर्शन व पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को अलग रखना चाहिए ताकि प्रदर्शन के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन बंद ना हो.
कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन बंद
सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने की व्यवस्था की गई है. डीएमआरसी के आदेश के मुताबिक, जनपथ मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज़ खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाज़ार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इन्द्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आज़ादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला के मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे.