Delhi Metro
Delhi Metro
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. सुरक्षा कारणों के चलते नई दिल्ली और आसपास के 16 मेट्रो स्टेशनों को 23 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. इन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी. ऐसे में यात्री न तो इन 16 स्टेशनों से मेट्रो में चढ़ सकते हैं और न ही उतर सकते हैं. हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे तीन इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा जारी रखी गई है. यात्री यहां से एक लाइन से दूसरी लाइन में मेट्रो बदल सकते हैं, लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या एंट्री करने की अनुमति नहीं होगी.
मेट्रो स्टेशन खुलने को लेकर डीएमआरसी के अगले आदेश का इंतजार रहेगा. DMRC ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. आपको मालूम हो कि इससे पहले 20 जुलाई और 21 जुलाई को भी कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते DMRC ने कई मेट्रो स्टेशन बंद किए थे. आपको मालूम हो कि कॉकरोच जनता पार्टी एक महीने से ज्यादा समय से जंतर-मंचर पर प्रदर्शन कर रही है. 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद तक मार्च निकाला था. इस दौरान जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.
ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ (ITO)
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
ये भी पढ़ें