scorecardresearch

एक ही जगह मेट्रो टिकट, ऑटो और कैब की बुकिंग.. दिल्ली मेट्रो के नए सारथी ऐप से बुकिंग का पूरा तरीका जानें

DMRC का सारथी ऐप (Sarthi App) से एक ही जगह मेट्रो टिकट, कैब और ऑटो की बुकिंग कर सकते हैं. एक बार बुकिंग से आप गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. बार-बार टिकट और कैब की बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी. चलिए सारथी ऐप के जरिए टिकट बुकिंग का पूरा तरीका बताते हैं.

Delhi Metro Sarthi App Delhi Metro Sarthi App

दिल्ली में सफर लगातार आसान होता जा रहा है. दिल्ली मेट्रो ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. DMRC के सारथी ऐप में मुसाफिरों को कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेगी. अब एक ही ऐप से मेट्रो टिकट, डीटीसी बस, ऑटो और कैब बुक किया जा सकता है. इस ऐप में यूपीआई से रिचार्ज और वर्चुअल स्मार्ट कार्ड का ऑप्शन भी उपलब्ध है. सारथी ऐप से पहली और आखिरी मील की कनेक्टिविटी के लिए बाइक-टैक्सी और ऑटो रिक्शा की बुकिंग एक ही ट्रांजेक्शन में कर सकते हैं.

मेट्रो, कैब, ऑटो की एक साथ बुकिंग-
सारथी ऐप के जरिए आप मेट्रो टिकट की बुकिंग करते समय ऑटो भी बुक कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक साथ शुरुआत से अंतिम गंतव्य तक के लिए गाड़ी बुक कर सकते हैं. इसमें एक साथ मेट्रो टिकट, डीटीसी बस टिकट, रेल टिकट, कैब और ऑटो की बुकिंग की जा सकती है.

नोएडा और दिल्ली मेट्रो का टिकट बुकिंग-
सारथी ऐप पर नोएडा और दिल्ली मेट्रो दोनों का क्यूआर टिकट मिल जाएगा. इससे मुसाफिरों को अलग-अलग टिकट बुक नहीं करना पड़ेगा. अब एक ही ऐप से टिकट बुकिंग की सुविधा है. ऐप के जरिए क्यूआर टिकट नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए खरीदे जा सकेंगे.

वर्चुअल स्मार्ट कार्ड-
दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप में वर्चुअल स्मार्ट कार्ड का भी विकल्प है. वर्चुअल स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है, जो स्मार्टफोन में रहता है. यह प्लास्टिक कार्ड की तरह काम करता है. इसके जरिए आप बिना टोकन या कार्ड के मेट्रो में सफर कर पाएंगे. वर्चुअल स्मार्ट कार्ड पर डिस्काउंट भी मिलता है.

कैसे डाउनलोड करें ऐप?
डीएमआरसी का सारथी ऐप डाउनलोड करना बहुत ही आसान है. चलिए पूरा तरीका बताते हैं.

  • सबसे पहले यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर से Delhi Metro Sarthi App सर्च करें और इंस्टॉल करें.
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर से साइन अप करें.
  • आपके नंबर पर ओटीपी आएगा, जिससे वेरीफाई करें और अकाउंट एक्टिव करें.

मेट्रो क्यूआर टिकट की बुकिंग-
सारथी ऐप से मेट्रो क्यूआर की बुकिंग के लिए सबसे पहले ऐप के मुख्य इंटरफेस पर Book QR Ticket ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद स्टार्टिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन को चुनें. इसके बाद मुसाफिरों की संख्या दर्ज करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई गई राशि का भुगतान यूपीआई या ऑनलाइन तरीके से करें. सफल भुगतान के बाद फोन पर क्यूआर कोड जनरेट होगा. क्यूआऱ कोड को स्टेशन की एंट्री और एग्जिट पर स्कैन करके यात्रा करें.

मेट्रो टिकट बुकिंग के साथ ही ऑटो बुकिंग का ऑप्शन-
सारथी ऐप में मेट्रो टिकट बुकिंग करते समय ही आपको Book Auto/Cab का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके जरिए आप ऑटो, कैब या डीटीसी बस बुक कर सकते हैं. अगर टिकट बुक नहीं करना चाहते हैं तो वर्चुअल कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: