Train
Train
बिहार के कोसी क्षेत्र के रेल मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे इस इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा. मुसाफिर की आवाजाही आसान होगी. रेलवे ने ये फैसला इस रूट पर भारी भीड़ को देखते हुए किया है. इस स्पेशल ट्रेन में 16 कोच होंगे.
सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन-
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में सुपौल और नई दिल्ली के बीच सहरसा-मानसी- खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल के परिचालन का फैसला किया गया है.
स्पेशल ट्रेन में 16 बोगियां-
रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच जो नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, उसमें थर्ड एसी के 3 कोच लगाए जाएंगे. जबकि स्लीपर की 8 बोगी लगाई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में 4 जनरल बोगी होगी. इसके साथ ही एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 16 कोच होंगे.
नई दिल्ली से चलने वाली टाइमिंग-
गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 06 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी. ये ट्रेन रोजाना चलेगी. ये स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 9 बजकर 35 मिनट पर चलेगी. जबकि दूसरे दिन शाम 8 बजकर 53 मिनट पर सोनपुर पहुंचेगी. इसके बाद रात 9 बजकर 5 मिनट पर हाजीपुर, रात 10 बजकर 10 मिनट पर शाहपुर पटोरी पहुंचेगी. तीसरे दिन रात 12 बजकर 35 मिनट पर बरौनी, एक बजकर 3 मिनट पर बेगुसराय, रात 2 बजकर 18 मिनट पर खगड़िया, रात 02 बजकर 40 मिनट पर मानसी, 03 बजकर 10 मिनट पर सिमरी बख्तियारपुर, 03 जबकर 45 मिनट पर सहरसा के बाद सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर सुपौल पहुंचेगी.
सुपौल से चलने वाली ट्रेन की टाइमिंग-
वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 08 अगस्त 2026 से 02 अक्टूर 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन रोजाना सुपौल से सुबह 07.45 बजे खुलकर 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी,11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगुसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर, 15.05 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: