Amrit Bharat Express
Amrit Bharat Express
नॉर्थ ईस्ट, बिहार के साथ महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. समस्तीपुर-खगड़िया-कटिहार-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते अलीपुरद्वार से पनवेल के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ किया था. करीब एक महीने बाद इस ट्रेन का 23 फरवरी से नियमित परिचालन शुरू होने जा रहा है.
अमृत भारत ट्रेन का क्या है रूट?
23 फरवरी को पनवेल से खुलने वाली अमृत भारत ट्रेन डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर -समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार के रास्ते अलीपुरद्वार पहुंचेगी. इसी तरह अलीपुरद्वार से यह ट्रेन उक्त मार्ग से पनवेल को जाएगी. अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ होने की खबर से यात्रियों के बीच काफी उत्साह है.
ट्रेन में क्या हैं सुविधाएं?
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह नॉन-एसी कैटेगरी की प्रीमियम ट्रेन है. जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध हैं.
गाडी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन पनवेल से 23 फरवरी से और अलीपुरद्वार से 26 फरवरी से शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन पनवेल से हर सोमवार को और अलीपुरद्वार से हर गुरुवार को चलेगी.
अमृत भारत ट्रेन का टाइम टेबल-
गाड़ी सं. 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 23 फरवरी से हर सोमवार को पनवेल से 11.50 बजे खुलेगी और कल्याण-भुसावल-इटारसी- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते मंगलवार को 14.58 बजे डीडीयू, 18.25 बजे पाटलिपुत्र, 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर रूकते हुए बुधवार को 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी. ये ट्रेन कटिहार से 03.30 बजे खुलकर किशनगंज-न्यूजलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी के रास्ते 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी.
गाड़ी सं. 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 26 फरवरी से हर गुरुवार को अलीपुरद्वार से 04.45 बजे खुलकर 12.50 बजे कटिहार, 15.23 बजे खगड़िया, 16.45 बजे समस्तीपुर, 18.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.30 बजे हाजीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र शुक्रवार को 00.08 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: