Special Train For Somvati Amavasya (File Photo)
Special Train For Somvati Amavasya (File Photo)
Somvati Amavasya Ke Liye Railway Specil Train Chala Rha Hai: भारतीय रेलवे (Indian Railways) जब भी कोई बड़ा पर्व-त्योहार पड़ता है तो स्पेशल ट्रेन चलाता है. स्पेशल ट्रेन चलाने के उद्देश्य यह होता है कि श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो. सोमवती अमावस्या के लिए भी इंडियन रेलवे ने 14 जून 2026 को स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी दी. यह स्पेशल ट्रेन कटरा और हरिद्वार के बीच चलेगी. आपको मालूम हो कि सोमवती अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं.इस बार सोमवती अमावस्या 15 जून 2026 को है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन से जम्मू, कठुआ, हीरानगर और बाकी आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी.
स्पेशल ट्रेन कब और कितने बजे चलेगी
1. कटरा से हरिद्वार: इंडियन रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन कटरा से हरिद्वार के लिए 14 जून 2026 को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन यानी 15 जून को सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.
2. हरिद्वार से कटरा: यह स्पेशल ट्रेन 15 जून को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार से कटरा के लिए खुलेगी. 16 जून को सुबह 7:00 बजे कटरा पहुंच जाएगी.
स्पेशल ट्रेन का रूट
कटरा से शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज कई स्टेशनों पर दिया गया है. यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की जैसे कई रेलवे स्टेशन पर रूकेगी. ऐसे में यहां से भी श्रद्धालु इस ट्रेन पर चढ़ सकते हैं.
सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए क्या है शुभ मुहूर्त
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. इस दिन स्नान करने के बाद दान-पुण्य करने की परंपरा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि 14 जून 2026 को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी और 15 जून 2026 को सुबह 8:24 बजे तक रहेगी.
धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत और पर्व मनाने के लिए उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में सोमवती अमावस्या 15 जून 2026 को मनाई जाएगी. इसी दिन व्रत रखा जाएगा और पवित्र नदियों में स्नान किया जाएगा. सोमवती अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान करना शुभ माना जाता है. 15 जून को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ मुहूर्तों में स्नान, पूजा और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.