scorecardresearch

WhatsApp पर आया टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं, रेलवे का ये नियम जानना है जरूरी

अगर आप RailOne App से अनारक्षित टिकट बुक करके सफर करते हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि सफर के दौरान व्हाट्सअप या स्क्रीनशॉट से काम नहीं चलेगा. अगर आपने व्हाट्सअप पर भेजे टिकट लेकर चलते हैं तो ये अवैध माना जाएगा और टिकट चेकिंग के दौरान आप पकड़े जा सकते हैं. आपके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है.

Indian Railways (Photo/ChatGPT AI) Indian Railways (Photo/ChatGPT AI)

देश की ज्यादातर आबादी ट्रेन से सफर करती है. अगर आप भी ज्यादातर या कभी-कभार भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. ये आपको जानना जरूरी है. अगर आपने इस चीज से अनजान रहेंगे तो सफर के दौरान आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. रेलवे का अनारक्षित टिकट को लेकर एक नियम है, जिसके बारे में पैसेंजर्स को जानना ही चाहिए. रेलवे के मुताबिक WhatsApp पर मिला टिकट, स्क्रीनशॉट या किसी दूसरे का भेजा टिकट यात्रा के लिए वैलिड हीं है. अगर आप इस तरह के किसी भी टिकट पर सफर करते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. चलिए इस नियम के बारे डिटेल में बताते हैं.

WhatsApp पर टिकट दिखाकर नहीं कर पाएंगे सफर-
अगर आपने RailOne App से अनारक्षित टिकट बुक किया है तो आपको उस मोबाइल को अपने साथ रखना होगा, जिससे ये टिकट बुक हुआ है. इसके साथ ही एक फोटो वाला पहचान पत्र भी रखना होगा, ताकि अगर सफर के दौरान टिकट चेकर टिकट चेक करे तो आप उसे दिखा सकें. अगर आपने व्हाट्सअप पर मिला टिकट या स्क्रीनशॉट दिखाया तो इसे अवैध माना जाएगा. माना जाएगा कि आप बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं. ऐसे में आपपर जुर्माना लग सकता है.

रेलवे ने क्या कहा?
रेलवे के मुताबिक RailOne App से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी पंजीकृत मोबाइल पर वैध माना जाता है, जिससे टिकट जारी हुआ हो. यात्रा के दौरान उस मोबाइल के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना भी अनिवार्य है. व्हाट्सअप, स्क्रीनशॉट या दूसरे तरीकों से मिले टिकट वैलिड ट्रैवल ऑथराइजेशन नहीं माने जाते.

सफर के दौरान ये होना जरूरी-
अगर आपने RailOne App से अनारक्षित टिकट बुक किया है तो सफर के दौरान आपके ये 2 चीजें जरूर होनी चाहिए. अगर ये चीजें नहीं होंगी तो आपपर जुर्माना लग सकता है. चलिए बताते हैं कि कौन सी 2 चीजें होना जरूरी है.

  • जिस मोबाइल से टिकट बुक किया गया, वो आपके साथ होना चाहिए.
  • मुसाफिर के पास फोटो के साथ वाला पहचान पत्र होना चाहिए. इसमें वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: