scorecardresearch

नई दिल्ली से पटना और हावड़ा के लिए चलेंगी दो ट्रेन, इसी के साथ बरौनी और दरभंगा क्लोन के दिन में हुआ बदलाव

बरौनी और दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को अब जुलाई 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. वहीं भीषण गर्मी की छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल के रूट पर 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है. पहले से चल रही दो क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का भी ऐलान किया गया है, ताकि यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्लोन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें अब पहले से ज्यादा दिनों तक यात्रियों को सेवा देंगी.

ट्रेनों की सूची यहां देखें
1. गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
यह ट्रेन 01 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी.

2. गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल
यह ट्रेन 02 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी.

3. गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
यह ट्रेन 01 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक रोजाना चलेगी.

4. गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल
यह ट्रेन 02 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन यात्रियों को सेवा देगी.

नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है.

1. गाड़ी संख्या 04048/04047 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल

गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल
यह ट्रेन 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे डीडीयू, 11:40 बजे बक्सर, 12:25 बजे आरा, 1:25 बजे पटना, 2:13 बजे बख्तियारपुर, 3:43 बजे किउल और 4:55 बजे झाझा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल
यह ट्रेन 30 मई 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से खुलेगी और 8:45 बजे झाझा, 9:33 बजे किउल, 10:38 बजे बख्तियारपुर, 11:40 बजे पटना, 12:24 बजे आरा, 1:10 बजे बक्सर और 3:05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

2. गाड़ी संख्या 04050/04049 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल

गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल
यह ट्रेन 30 मई 2026 को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. अगले दिन यह 10:30 बजे डीडीयू, 11:40 बजे बक्सर, 12:25 बजे आरा, 1:25 बजे पटना, 2:13 बजे बख्तियारपुर, 3:43 बजे किउल और 4:55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल
यह ट्रेन 01 जून 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से चलेगी और झाझा, किउल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें