Indian Railways
Indian Railways
बिहार यूपी के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. हापा नाहरलगुन के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अब रेलवे ने नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा. मुसाफिरों को अब सफर करने के लिए ज्यादा मौके मिलेंगे.
हापा-नाहरलगुन के बीच नियमित चलेगी स्पेशल ट्रेन-
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अहमदाबाद-उज्जैन-ग्वालियर- प्रयागराज-वाराणसी-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते गुजरात के जामनगर और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल का गाड़ी सं. 19525/19526 हापा-नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन किया जाएगा.
23 सितंबर से नियमित होगा परिचालान-
उन्होंने बताया कि इसका नियमित परिचालन हापा से 23 सितम्बर, 2026 से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा नाहरलगुन से 26 सितम्बर, 2026 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार किया जायेगा. इस गाड़ी में एलएसएलआरडी के 02, शयनयान श्रेणी के 15, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 तथा द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 21 कोच होंगे.
कब कहां पहुंचेगी ट्रेन-
गाड़ी सं. 19525 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस 23 सितम्बर, 2026 से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हापा से 00.40 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 15.30 बजे छपरा, 17.00 बजे हाजीपुर, 17.42 बजे शाहपुर पटोरी, 19.05 बजे बरौनी, 19.36 बजे बेगुसराय, 20.29 बजे खगड़िया, 21.31 बजे नवगछिया, 23.10 बजे कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस 26 सितम्बर, 2026 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 09.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 01.20 बजे कटिहार, 02.18 बजे नवगछिया, 03.20 बजे खगड़िया, 03.54 बजे बेगुसराय, 04.35 बजे बरौनी, 05.34 बजे शाहपुर पटोरी, 07.00 बजे हाजीपुर, 09.20 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 00.15 बजे हापा पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: