scorecardresearch

159 रुपये में एक रात का होटल? वियतनाम पहुंचा इंडियन ट्रैवलर, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार डील

अक्सर जब हम घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में आता है होटल कैसा होगा, कहां होगा और सबसे जरूरी, कहीं बहुत महंगा न हो जाए.

Advertisement
Hotel Hotel
हाइलाइट्स
  • भारतीय ट्रैवलर की पोस्ट से इंटरनेट हैरान

  • लोगों ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

अक्सर जब हम घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में आता है होटल कैसा होगा, कहां होगा और सबसे जरूरी, कहीं बहुत महंगा न हो जाए. कई बार होटल आसानी से बजट में मिल जाता है, लेकिन कई बार सिर्फ एक रात की बुकिंग ही पूरे ट्रिप का बजट हिला देती है. ऐसे में अगर कोई कहे कि केवल 159 रुपये में एक रात का होटल रूम मिल गया वो भी वियतनाम में तो क्या आप यकीन करेंगे?

भारतीय ट्रैवलर की पोस्ट से इंटरनेट हैरान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक इंडियन टूरिस्ट ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उसने वियतनाम के Leaf Hotel, Phu Quoc में एक रात का स्टे केवल 159 में बुक किया, वो भी टैक्स और चार्जेज मिलाकर. इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर रिएक्शनंस की बाढ़ आ गई और यूजर्स इस बात को लेकर हैरान हो गए कि इतनी कम कीमत में आखिर होटल कैसे मिल गया?

वियतनाम में 159 में होटल बुकिंग

यह बुकिंग फु क्वोक (Phu Quoc) में स्थित लीफ होटल (Leaf Hotel) में की गई है. यह एक सुपीरियर डबल या ट्विन रूम था, जिसमें फ्री वाई-फाई, पार्किंग, 24 घंटे चेक-इन, लगेज स्टोरेज, और एक क्वींस बेड या दो सिंगल बेड का विकल्प था. इस रूम की असली कीमत 578.24 थी, लेकिन 75% डिस्काउंट के बाद बेस प्राइस 144.56 हो गया. उस पर 14.46 टैक्स जुड़कर टोटल 159.02 बना.

सम्बंधित ख़बरें

लोगों ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी सामने आए. एक यूजर ने लिखा, "इतने में तो कॉफी भी नहीं मिलती." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "शायद यह बुकिंग प्रॉपर्टी पर पेमेंट के लिए होगी, और होटल वाले इस रेट पर चेक-इन न देने का बहाना बना सकते हैं." एक अन्य यूजर ने कहा, "फु क्वोक में होटल्स की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए प्राइस वॉर के कारण रेट्स इतनी गिर चुकी हैं."