scorecardresearch

10 दिन में 4 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन करा रहा IRCTC, EMI की सुविधा भी दे रहा इंडियन रेलवे, जानें पूरी डिटेल

आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है और भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी एवं दक्षिण भारत के यात्रा करने का सुनहरा मौका दे रहा है.

Advertisement
Statue of Unity Statue of Unity

अगर आप अगस्त में धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. भारतीय रेलवे की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रियों को 9 रात और 10 दिन की यात्रा में चार ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराए जाएंगे. यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलेगी. पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने, भोजन और स्थानीय भ्रमण जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

इन धार्मिक और पर्यटन स्थलों का मिलेगा दर्शन
इस टूर पैकेज में मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है. यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण करेंगे.

इन स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ सकेंगे यात्री
भारत गौरव ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा देगी. इनमें गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर शामिल हैं.

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों को स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणी में यात्रा का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए एसी और नॉन-एसी बस की सुविधा भी दी जाएगी.

जानिए कितना होगा किराया?

  • इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): 18,380 प्रति व्यक्ति

  • स्टैंडर्ड (3 एसी): 29,570 प्रति व्यक्ति

  • कम्फर्ट (2 एसी): 38,870 प्रति व्यक्ति

IRCTC ने इस पैकेज पर LTC और EMI की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे यात्री किस्तों में भुगतान कर सकते हैं.

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग?
इस यात्रा की बुकिंग IRCTC पर्यटन कार्यालय, गोमती नगर (लखनऊ) से की जा सकती है. इसके अलावा इच्छुक यात्री IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.