IRCTC Tour Package (PC: IRCTC)
IRCTC Tour Package (PC: IRCTC)
पहाड़ पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए IRCTC की ओर से आपके लिए गुड न्यूज है. जो लोग पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए आईआरसीटीसी का यह रेल टूर पैकेज आपके काम का हो सकता है. इस खास पैकेज के तहत हिमालयन ट्रैंक्विलिटी रेल टूर में यात्रियों को कालिम्पोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग घूमने का मौका मिलेगा. इस यात्रा में ट्रेन के साथ सड़क मार्ग से भी सफर कराया जाएगा और होटल में ठहरने की सुविधा भी आपको मिलेगी.
कितना आएगा एक आदमी का खर्च
ऑफवीट टाइम में घूमने वाले यात्रियों के लिए कीमत अलग तय की गई है. इस पैकेज की कीमत यात्रा की अवधि के हिसाब से हिसाब से रखी गई है. प्रति व्यक्ति के हिसाब के इसका चार्ज अलग-अलग रखा गया है. कम भीड़ और आराम से अकेले यात्रा करने वाले लोग के लिए 67,700 रुपये का शुल्क निर्धारित है. दो लोगों के साथ यात्रा शेयर करने पर प्रति व्यक्ति 29,950 रुपये और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर 27,550 रुपये खर्च करने होंगे.
पीक पीरियड में यात्रा करने वालों के लिए कीमत अलग होंगे. अगर आप चार लोगों एक साथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 13,450 रुपये की कीमत तय की गई है. जबकि छह लोगों पर 11,050 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क है. बच्चे के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित है. व्यस्त समय में अकेले यात्री के लिए यह शुल्क 74,600 रुपये तक जाता है. दो लोगों के साथ साझा करने पर 32,600 रुपये और तीन लोगों के साथ साझा करने पर 29,650 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क है.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका
यात्रा में कलिम्पोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग शामिल हैं. कलिम्पोंग में डेलो हिल्स, दुर्पिन दारा, हनुमान मंदिर और फूलों की नर्सरी देखने का मौका मिलेगा. गंगटोक में त्सोमगो झील और बाबा हरभजन सिंह स्मारक के साथ स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी. इनमें एंचे मठ, गणेश टोक, हनुमान टोक, ताशी व्यू प्वाइंट, बाख्तांग झरना, तिब्बत विज्ञान अनुसंधान संस्थान, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय और फूल प्रदर्शनी शामिल हैं.
दार्जिलिंग में टाइगर हिल से सूर्योदय, घूम मठ, बतासिया लूप, हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान, तेनजिंग रॉक, चाय बागान और जापानी मंदिर घूमने का मौका मिलेगा. वापसी में मिरिक झील का भी भ्रमण कराया जाएगा.
कहां से शुरू होगी यात्रा
यात्रा हावड़ा स्टेशन से शुरू होगी. ट्रेन संख्या 15959 से यात्री हर रविवार शाम 6:35 बजे रवाना होंगे. ट्रेन अगले दिन सुबह 5:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी, जहां से आगे सड़क मार्ग से कालिम्पोंग ले जाया जाएगा. वापसी में यात्री शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रेन संख्या 15960 में शाम 5:25 बजे सवार होंगे और रविवार सुबह 4:40 बजे हावड़ा पहुंचेंगे.
कितने दिन का है पूरा पैकेज
यह पूरा दौरा 8 दिन और 7 रात का है. पहले दिन हावड़ा से ट्रेन यात्रा शुरू होगी. दूसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी से कालिम्पोंग, तीसरे दिन कालिम्पोंग से गंगटोक और पांचवें दिन गंगटोक से दार्जिलिंग पहुंचाया जाएगा. छठे दिन दार्जिलिंग घूमने के बाद सातवें दिन न्यू जलपाईगुड़ी से वापसी ट्रेन पकड़ी जाएगी.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा
पैकेज में तीसरे वातानुकूलित श्रेणी की पुष्ट ट्रेन टिकट, होटल में ठहरने, वातानुकूलित वाहन से स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की सैर शामिल है. नाश्ता और रात का खाना भी पैकेज में दिया जाएगा. इसके साथ यात्रा बीमा और लागू कर भी शामिल हैं.
किन चीजों का खर्च खुद उठाना होगा
दोपहर का खाना, ट्रेन में भोजन, प्रवेश टिकट, नौका विहार, वन प्रवेश शुल्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दर्शन या आरती पास और निजी खर्च पैकेज में शामिल नहीं हैं. कपड़े धुलवाने, फोन, टिप, पानी, पेय पदार्थ, रोमांचक गतिविधियों और अतिरिक्त वाहन उपयोग का खर्च भी यात्री को खुद उठाना होगा.
होटल और जरूरी नियम
कालिम्पोंग में एक रात गोल्डन कुन्सेल या समान होटल, गंगटोक में दो रात समिट ग्रैंड या समान होटल और दार्जिलिंग में दो रात सुमीटेल क्वींस यार्ड या समान होटल में ठहरने की व्यवस्था है. यात्रियों को मूल वैध मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट साथ रखना होगा. बच्चों के लिए आधार कार्ड, छात्र पहचान पत्र या जन्म प्रमाण पत्र मान्य होगा. दर्शनीय स्थलों का क्रम स्थानीय स्थिति और सुविधा के अनुसार बदला जा सकता है.
टिकट कैसे बुक कर सकते हैं
इस रेल टूर की बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटन की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है. टिकट रद्द करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी. यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले तक 250 रुपये प्रति यात्री कटेंगे, जबकि 8 से 14 दिन पहले रद्द करने पर 25 प्रतिशत और 4 से 7 दिन पहले रद्द करने पर 50 प्रतिशत राशि काटी जाएगी. चार दिन से कम समय बचने पर पूरी पैकेज राशि कट सकती है.
अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेवसाइट पर जाकर जानकारी पढ़ सकते हैं या नीचे दिए गए संपर्क नंबर और ई-मेल पर भी अपने सवाल आप पूछ सकते हैं.-
E-mail : nprasad6208@irctc.com
निखिल प्रसाद- 8595904074
श्याम प्रसाद- 6290861577
ये भी पढ़ें