scorecardresearch

IRCTC Kashmir Tour Package: किफायती पैकेज के साथ करें कश्मीर की वादियों का दीदार... सस्ते में हो जाएगा काम!

अगर आप गर्मियों की शुरुआत में ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए 'जन्नत-ए-कश्मीर' नाम से एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में कश्मीर की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं.

Kashmir tour package Kashmir tour package

अगर आप गर्मियों की शुरुआत में ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए 'जन्नत-ए-कश्मीर' नाम से एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में कश्मीर की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं.

कब और कितने दिनों का है टूर?
यह टूर 17 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा. कुल 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज में पर्यटकों को कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी. यह यात्रा लखनऊ से शुरू होगी और पूरी तरह हवाई यात्रा पर आधारित है.

किन-किन जगहों का मिलेगा आनंद?
इस यात्रा के दौरान पर्यटक श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे प्रसिद्ध स्थानों का भ्रमण करेंगे. इसके अलावा डल झील की खूबसूरती, बर्फ से ढके पहाड़, खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी और शंकराचार्य मंदिर जैसे धार्मिक व प्राकृतिक स्थल भी यात्रा का हिस्सा होंगे. पर्यटक मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मे शाही, शालीमार गार्डन और हजरतबल दरगाह जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भी आनंद ले सकेंगे.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
इस पैकेज में लखनऊ से श्रीनगर तक आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी. रुकने की व्यवस्था तीन स्टार होटल और हाउस बोट में की गई है. खाने-पीने की पूरी सुविधा भी पैकेज में शामिल है. गोंडोला केबल कार का आनंद यात्री अतिरिक्त भुगतान पर ले सकते हैं.

कितना होगा खर्च?
इस टूर पैकेज की कीमत अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित की गई है...
एक व्यक्ति के लिए: ₹68,800 प्रति व्यक्ति
दो व्यक्तियों के लिए: ₹52,300 प्रति व्यक्ति
तीन व्यक्तियों के लिए: ₹49,950 प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए (बेड सहित): ₹41,100
बिना बेड के: ₹36,800

कैसे करें बुकिंग?
इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ. के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में जाकर या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. कुल मिलाकर, यह टूर पैकेज किफायती दाम में कश्मीर की वादियों में घूमने का बेहतरीन मौका है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे. 

रिपोर्टर: उदय गुप्ता

ये भी पढ़ें: