Air Tour Package
Air Tour Package
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन नाम से एक खास हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज लखनऊ से शुरू होगा और 5 रात 6 दिन की यात्रा कराएगा.
कब से कब तक चलेगा टूर?
यह टूर पैकेज 23 मई 2026 से 28 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान यात्रियों को महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.
किन-किन जगहों के होंगे दर्शन?
इस पैकेज में यात्रियों को नासिक, शिरडी और औरंगाबाद की यात्रा कराई जाएगी. नासिक में पंचवटी, सीता गुफा मंदिर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इसके अलावा भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर भी ले जाया जाएगा, हालांकि यह दर्शन मंदिर के खुले रहने पर निर्भर करेगा.
शिरडी में साईं बाबा मंदिर और शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन शामिल हैं. वहीं औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और ऐतिहासिक एलोरा की गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा.
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
इस पैकेज की खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को लखनऊ से नासिक और वापसी की फ्लाइट सुविधा दी जाएगी. साथ ही ठहरने की व्यवस्था 3-स्टार होटल में होगी. खाने-पीने और स्थानीय यात्रा (ट्रांसपोर्ट) की सुविधा भी पैकेज में शामिल है, जिससे यात्रियों को अलग से कोई व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी.
कितना है किराया?
सिंगल ऑक्यूपेंसी पर: 57,500 प्रति व्यक्ति
डबल शेयरिंग पर: 46,500 प्रति व्यक्ति
ट्रिपल शेयरिंग पर: 45,500 प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए (बेड सहित): 41,000
बिना बेड के: 38,500
कैसे करें बुकिंग?
आईआरसीटीसी के अनुसार इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी. इच्छुक यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.