scorecardresearch

Tour Package: जहाज से यात्रा... होटल में ठहरने और खाने-पीने की सुविधा... एक ही ट्रिप में थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर की सैर करने का आपके पास है मौका... IRCTC लेकर आया ये बेस्ट टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: यदि आप विदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC बेस्ट टूर पैकेज लेकर आया है. आप इस टूर पैकेज में एक ही ट्रिप में थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर की सैर कर सकते हैं. इस पैकेज में जहाज से यात्रा के साथ होटल में ठहरने और खाने-पीने की सुविधा भी शामिल हैं. यहां आप इस टूर पैकेज का पूरा डिटेल जान सकते हैं.

IRCTC Tour Package IRCTC Tour Package

IRCTC Singapore, Malaysia and Thailand Tour Package: यदि आप एक ही ट्रिप में थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर की सैर करना चाह रहे हैं तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक बेस्ट ऑफ एशिया-थ्री-इन-वन टूर पैकेज लेकर आया है. यह टूर पैकेज IRCTC के भोपाल रीजनल ऑफिस की ओर से शुरू किया गया है. यह टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है. इस टूर पैकेज के तहत इंदौर एयरपोर्ट से जहाज से यात्रा 10 अगस्त 2026 को शुरू होगी. इस यात्रा के दौरान यात्रियों को बैंकॉक, पटाया, कुआलालंपुर और सिंगापुर के मुख्य जगहों को देखने का मौका मिलेगा.

टूर पैकेज में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं 
IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को जहाज से हवाई यात्रा, होटल में ठहरने, नाश्ते, लंच और डिनर, घूमने-फिरने  के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट, ट्रैवल इंश्योरेंस आदि शामिल है. इस यात्रा के दौरान यात्री थ्री स्टार या उसके बराबर कैटेगरी के होटलों में ठहरेंगे. इस टूर पैकेज के यात्रा कार्यक्रम में पटाया और बैंकॉक में 2-2 रातें और कुआलालंपुर व सिंगापुर में 3-3 रातें शामिल हैं.

इन जगहों को देखने का मिलेगा मौका 
IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को पटाया में कोरल आइलैंड और जेम्स गैलरी देखने का मौका मिलेगा. बैंकॉक में गोल्डन बुद्धा, रिक्लाइनिंग बुद्धा टेम्पल और मार्बल टेम्पल को दीदार करने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क और चाओ फ्राया नदी में क्रूज का मजा भी यात्री ले सकेंगे. शॉपिंग के लिए इंदिरा मार्केट जाना भी इस टूर पैकेज में शामिल है. 
मलेशिया में यात्रीगण कुआलालंपुर सिटी टूर, बाटू केव्स, पुत्रजया, जेंटिंग हाइलैंड्स (जिसमें एक तरफ की केबल कार की सवारी शामिल है) जाएंगे. यात्रा के दौरान यात्रियों को पेट्रोनास ट्विन टावर्स पर स्काईब्रिज का भी अनुभव कराया जाएगा. सिंगापुर की यात्रा में यात्रियों को सिटी टूर, नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार की सवारी, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम और विंग्स ऑफ टाइम के पास ले जाया जाएगा. 

कितने खर्च करने होंगे रुपए 
अब सवाल उठ रहा है कि IRCTC के इस टूर पैकेज के लिए कितने रुपए खर्च करने होंगे. आपको मालूम हो कि डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए टूर का खर्च प्रति व्यक्ति 179900 रुपए है. सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए खर्च 217100 रुपए है. 2 से 11 साल के बच्चों के लिए अलग किराया तय किया गया है. आपको मालूम हो कि इस टूर पैकेज की कीमत में जीएसटी शामिल है. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार लागू टीसीएस का भुगतान अलग से करना होगा. आपको मालूम हो कि इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि भारत लौटने की तारीख से कम से कम 6 महीने तक पासपोर्ट वैलिड हो. इस टूर पैकेज में सिंगापुर वीजा प्रोसेसिंग शामिल है. मलेशिया व थाईलैंड के लिए जरूरी यात्रा संबंधी औपचारिकताएं मौजूदा नियमों के अनुसार पूरी की जाएंगी.