IRCTC Tour Package
IRCTC Tour Package
इस साल का सितंबर महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है. अगर आप अपने परिवार के साथ महीने के आखिरी सप्ताह में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. इस पैकेज का नाम 'हिमालयन ब्लिस–धर्मशाला–खज्जियार विद गोल्डन टेम्पल' हैं.
यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का होगा. यानी आपको एक अच्छी अवधि मिलेगी परिवार के साथ समय बिताने के लिए. इस टूर के तहत होने वाला सफर 25 सितम्बर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा.
इस टूर के तहत यात्रियों को अमृतसर, अटारी बॉर्डर, नेचुरल ब्यूटी से भरपूर खज्जियार, धर्मशाला, मैक्लोडगंज तथा पवित्र स्वर्ण मंदिर सहित उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.
इस यात्रा के दौरान पर्यटको को श्री चामुंडा देवी शक्तिपीठ एवं श्री ब्रजेश्वरी देवी शक्तिपीठ के पावन दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा. जिससे यह यात्रा धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक अनुभव एवं प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम बनेगी.
साथ ही हिमालय की मनोरम वादियों, देवदार के घने जंगलों, मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों तथा शांत वातावरण का आनंद लेने के साथ-साथ यात्रियों को प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी अवसर मिलेगा.
इस पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से हवाई यात्रा का आनंद मिलेगा. साथ ही यात्रियों को आरामदायक होटलों में ठहरने को मिलेगा. इसके अलावा उन्हें नाश्ता और डिनर भी मिलेगा. लोकल ट्रैवल के लिए वातानुकूलित परिवहन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण तथा अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं शामिल हैं. जिससे यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं यादगार बन सके.
इस हवाई टूर पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी ₹72,300/- प्रति व्यक्ति, डबल ऑक्यूपेंसी ₹56,300/- प्रति व्यक्ति, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी ₹53,500/- प्रति व्यक्ति, 5 से 11 वर्ष के बच्चों (बिना बेड) का शुल्क ₹38,900/- प्रति बच्चा तथा 2 से 4 वर्ष के बच्चों (बिना बेड) का शुल्क ₹23,400/- प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है.
इस हवाई टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी, साथ ही सीटें सीमित हैं.
इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं.इसके साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9236391909 एवं 8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है.