Manali nightlife best places
Manali nightlife best places
Night life of Manali for party दिन में बर्फीले पहाड़, देवदार के जंगल और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर मनाली रात ढलते ही एक अलग रंग में नजर आता है. जैसे-जैसे सूरज पहाड़ों के पीछे छिपता है, वैसे-वैसे यहां के कैफे, म्यूजिक वेन्यू और घूमने-फिरने की जगहें रोशनी से जगमगा उठती हैं. अगर आप मनाली जाकर सिर्फ बर्फ देखने से लेकर होटल के कमरे तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं, तो यकीन मानिए आप इस खूबसूरत हिल स्टेशन का एक खास पहलू मिस कर रहे हैं. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जहां शाम होते ही एक अलग दुनिया जाग उठती है, जहां का माहोल इतना खुशनुमा होता कि लोग जीवन की तंगी को भूल कर जिंदगी को जीने लगते हैं.
जॉनसन कैफे
पता- सर्किट हाउस रोड, मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली की चर्चित जगहों में शामिल जॉनसन कैफे शाम के समय सबसे ज्यादा आकर्षित लगता है. खुले गार्डन में बैठकर पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लेना अपने आप में खास अनुभव है. यहां लाइव म्यूजिक की व्यवस्था है, जिससे इस जगह का माहौल और खुशनुमा हो जाता है, जो किसी फिल्मी सेट सा लगता है. खास कर खाने-पीने के शौकीनों लोगों के लिए यह जगह खास ज्यादा लोकप्रिय है. दोस्तों या किसी खास के साथ आराम से बैठकर लंबी बातचीत करने वालों के लिए यह शानदार ऑप्शन हो सकता है.
द लेजी डॉग लाउंज
पता- ओल्ड मनाली, मनाली, हिमाचल प्रदेश
ओल्ड मनाली का यह प्रचलित कैफे अपने अनोखे माहौल के लिए जाना जाता है. यहां नदी के किनारे बैठने की सुविधा है और यहां की खूबसूरत सजावट इसे बाकी जगहों से अलग बनाती है. शाम होते ही यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. वीकेंड पर लाइव परफॉर्मेंस और म्यूजिक का मजा लेने वाले पर्यटक यहां पहुंचते हैं. अगर आप मनाली की ऊर्जा और शांति दोनों को एक साथ महसूस करना चाहते हैं, तो एक बार यहां जरूर जा कर देखें.
ड्रिफ्टर्स इन एंड कैफे
पता- ओल्ड मनाली, मनाली, हिमाचल प्रदेश
ड्रिफ्टर्स दिन में एक किसी नॉर्मल कैफे की तरह दिखता है, लेकिन रात होते-होते इसका माहौल पूरी तरह बदल जाता है. यहां लाइव म्यूजिक, गेम्स और यात्रियों की चहल-पहल इसे बेहद खास बना देती है. देश-विदेश से आने वाले बैकपैकर्स यहां समय बिताने आते हैं. यहां लोग नए लोगों से मिलते हैं और अपना-अपना अनुभव सुनने का मौका पाते हैं, जो इस जगह को और खास बनाती है.
रास्ता कैफे
पता- वशिष्ठ गांव के पास, मनाली, हिमाचल प्रदेश
अगर आप भीड़-भाड़ से थोड़ा दूर रहकर शाम बिताना चाहते हैं, तो रास्ता कैफे आपके लिए एक बेहतरीन स्पोट साबित होगा. यहां का देहाती अंदाज और पहाड़ी माहौल लोगों को खूब पसंद आता है. शाम के समय लोग यहां दोस्तों के साथ बैठकर समय बिताने का अनुभव लेते हैं और यादें बना कर जाते हैं. यह कैफे बजट फ्रेंडली है और कम पैसों में अच्छी शाम बिताने वालों के लिए यह जगह काफी लोकप्रिय बनते जा रही है.
कल्ट कैफे एंड बार
पता- ओल्ड मनाली, मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली में अगर सबसे ज्यादा चहल-पहल वाली कोई जगह होगी तो कल्ट कैफे एंड बार का नाम जरूर आता है. यहां शाम ढलते ही म्यूजिक, डांस और लोगों की भीड़ माहौल को पूरी तरह बदल देती है. युवा पर्यटकों के बीच यह जगह खास पसंद की जाती है. यहां देर रात तक लोगों की मौजूदगी देखने को मिलती है और माहौल काफी रिलेक्स बन जाता है. पार्टी करने और जिंदगी को एंजॉय करने वालों के लिए यहां आना मजेदार हो सकता है.
ये भी पढ़ें