Special Train
Special Train
कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. समस्तीपुर रेल मंडल के तहत सुपौल, जोगबनी और सहरसा से विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इसी क्रम में नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के बीच एक-एक जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा.
1. नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 04072 / 04071
(मार्ग- सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज)
04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल
यह ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई 2025 तक चलेगी.
(21, 22, 23, 24 और 25 मई को छोड़कर)
यह ट्रेन प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन रात 9:05 बजे हाजीपुर, 10:10 बजे शाहपुर पटोरी, और तीसरे दिन सुबह 3:45 बजे सहरसा पहुंचते हुए सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.
04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल
यह ट्रेन 19 अप्रैल से 17 जुलाई 2025 तक चलेगी.
(23, 24, 25, 26 और 27 मई को छोड़कर)
ट्रेन सुबह 7:45 बजे सुपौल से खुलेगी और सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
2. आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल
गाड़ी संख्या: 04008 / 04007
(मार्ग: अररिया कोर्ट-पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद)
04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल
यह ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2025 तक चलेगी.
(23 मई को छोड़कर) यह हर शनिवार को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी.
04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल
यह ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई 2025 तक चलेगी.
(24 मई को छोड़कर)
यह हर रविवार शाम 6:30 बजे जोगबनी से खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
3. सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल
गाड़ी संख्या: 05551 / 05552
(मार्ग: मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम)
05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल
यह ट्रेन 16, 23 और 30 अप्रैल 2025 को चलेगी.
(प्रत्येक गुरुवार)
ट्रेन रात 8:25 बजे सहरसा से खुलेगी और शनिवार रात 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.
05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल
यह ट्रेन 19 और 26 अप्रैल तथा 3 मई 2025 को चलेगी.
(प्रत्येक रविवार)
यह सुबह 7:00 बजे यशवंतपुर से खुलेगी और मंगलवार सुबह 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें