धनतेरस-दीपावली पर नोएडा में रूट डायवर्जन, 4 दिन तक रहेगा ये बदलाव, जान लें हर एक जरूरी जानकारी
दिवाली और धनतेरस पर मार्केट में भीड़ के चलते नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक कई जगहों पर रूट डायवर्जन किए गए हैं. अगर आप भी नोएडा में रहते हैं या इधर से आना-जाना होता है तो ये खबर आपके के लिए है.
Noida (Photo/PTI)
- नोएडा,
- 05 नवंबर 2026,
- (Updated 05 नवंबर 2026, 8:07 AM IST)
धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर नोएडा के बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक 4 दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान प्रमुख बाजारों और मॉल के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. साथ ही वाहन चालकों को सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है.
किए गए ये बदलाव-
- अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अट्टापीर से बाएं टर्न कर रायरेजीडेंसी चौक से दाहिने टर्न कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने से एलिवेटेड रोड के नीचे से यू-टर्न कर सेक्टर 28 कार मार्किट होकर जा सकेंगे.
- अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अट्टा चौक से बाएं टर्न कर जीआईपी मॉल के सामने से होकर फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कर डीएलएफ/सेन्टर स्टेज मॉल से बाएं टर्न कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
- फिल्मसिटी फ्लाईओवर/गुरूद्वारा सेक्टर 18 की ओर से मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 18 अंडरपास से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
-
- दादरी कस्बा में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा दादरी तक भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों का पूर्व से नो-एंट्री आदेश के अनुसार आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. आवश्यकता पड़ने पर रेलवे रोड का यातायात रेलवे फ्लाईओवर से पूर्व बाईपास तिराहा से एनटीपीसी तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों का पूर्व से नो-एंट्री आदेश के अनुसार आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
पार्किंग को लेकर अपील-
त्योहारों को देखते हुए मुख्य बाजार/शोपिंग मॉल में खरीदारी करने हेतु आने वाले आमजन यातायात सम्बन्धी असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन सार्वजनिक मार्गों पर खड़ा न कर बाजरा/शॉपिंग मॉल में बनी पार्किंग स्थल में पॉर्क करेंगे.
वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि आवागमन के लिए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें और यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर Traffic Helpline- 9971009001, 7065100100 और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @noidatraffic पर सम्पर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: