scorecardresearch

दिल्ली-ग्रेटर नोएडा में आज है जाने का प्लान तो घर से निकलने से पहल जरूर पढ़ लें ये एडवाइजरी

आज यानी 9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर नोएडा के सेक्टर-95 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन है. इसके लिए नोएड-ग्रेटट नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के रास्तों का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. चलिए जानते हैं कि कहां-कहां डायवर्जन हुआ है.

Advertisement
Noida Traffic Noida Traffic

नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 में आज यानी 9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत पूर्वाह्न में यातायात दबाव के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. 

घर से निकलने से पहले पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी-
दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा घर से निकलने से पहले एडवाइजरी पढ़ने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

कहां-कहां रूट डायवर्जन?

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
  • कालिंदी कुंज दिल्ली की ओर से दिल्ली (चिल्ला/डीएनडी) की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात सैक्टर 37 से अटटापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक से गन्तव्य को जा सकेगा.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नं0-04/05 पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात सैक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक अथवा सैक्टर 18 अण्डरपास से एलीवेटेड होकर गन्तव्य को जा सकेगा.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से सैक्टर 15 गोलचक्कर की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अटटापीर चौक, सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा.

पार्किंग की व्यवस्था कहां?

  • कार्यक्रम में दिल्ली (चिल्ला / डीएनडी) की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों फिल्मसिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में पॉर्क होंगे.
  • कार्यक्रम में परीचौक, सैक्टर 37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट एवं कालिन्दी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सैक्टर 95 गंदानाला के पास बनी राष्ट्रीय दलित प्ररेणा स्थल की अण्डरग्राउण्ड पार्किंग में पॉर्क होंगे.
  • कार्यक्रम में सैक्टर 60, सैक्टर 18 की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग गॉर्डन गलैरिया सैक्टर 38ए के पास बनी पार्किंग में पॉर्क होंगे.

इमरजेंसी गाड़ियों को मिलेगी छूट-
डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय और फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा.

वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने असुविधा से बचने के लिए अपील की है कि वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे और यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है.

ये भी पढ़ें: