Special Train
Special Train
रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. अब 03215/03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी.
17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पाटलिपुत्र से चलेगी
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी.
त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ने से कोसी क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
18 सितंबर से पूर्णिया कोर्ट से चलेगी
वहीं, गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी.
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के ठहराव, समय और मार्ग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. यानी विस्तारित अवधि में भी ट्रेन पहले से निर्धारित समय और रूट के अनुसार ही चलेगी.
त्योहारों में अतिरिक्त ट्रेनों पर जोर
पूर्व मध्य रेल की ओर से त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसके साथ ही पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी जरूरत के अनुसार बढ़ाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: