scorecardresearch

त्योहारों में घर जाना होगा आसान, पुणे से प्रयागराज के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और स्टॉपेज

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. इस बार भी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन प्रयागराज और हडपसर (पुणे) के बीच चलेगी.

Advertisement
 RAILWAY NEWS RAILWAY NEWS

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. ऐसे में कन्फर्म टिकट मिलना भी काफी मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. इस बार भी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन प्रयागराज और हडपसर (पुणे) के बीच चलेगी.

21 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 04107/04108 प्रयागराज-हडपसर (पुणे)-प्रयागराज त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को राहत देगी. रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के संचालन से प्रयागराज के अलावा बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के कई इलाकों को महाराष्ट्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर ट्रेन 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार चलेगी. इस दौरान ट्रेन के कुल 5 फेरे होंगे. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज ट्रेन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी.

21 कोच के साथ चलेगी पूजा स्पेशल
यह ट्रेन कुल 21 कोच के साथ संचालित होगी. इसमें 1 एसी थर्ड क्लास, 12 स्लीपर, 6 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल होंगे. इससे कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों के साथ छात्रों और आम यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज से हर बुधवार सुबह 10:20 बजे रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 04108 हडपसर से हर गुरुवार रात 10:40 बजे प्रयागराज के लिए चलेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यात्रा के दौरान ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, रानी कमलापति, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, कोपरगांव, बेलापुर और अहिल्यानगर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे की इस पहल से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: