scorecardresearch

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में मजबूत होगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा, 100 नई PRTC जूनियर बसें होने वाली हैं शुरू

पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सूबे में सितंबर तक 100 नई पीआरटीसी बसें शुरू होने वाली हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जालंधर, लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो कोच समेत 15 प्रीमियम एयरपर्ट बसें चलाई है. उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी बस बेड़े में 1279 नई बसें शामिल करने का फैसला किया गया है.

Advertisement
PRTC Buses PRTC Buses

पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर और विस्तारित होने वाली है. परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा बताया कि इस वर्ष सितंबर तक 100 विश्व स्तरीय 'PRTC जूनियर' बसें आधिकारिक तौर पर PRTC (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के बेड़े में शामिल हो जाएंगी. परिवहन मंत्री ने खुलासा किया कि ये पूरी तरह से निर्मित मिडी बसें आयशर द्वारा तैयार और डिलीवर की जा रही हैं. यह घोषणा पंजाब के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक व्यापक समीक्षा बैठक के बाद की गई.

PRTC की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर भी जोर-
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग को विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से नवीन विचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. उन्होंने PRTC और पनबस दोनों की लम्बे समय की वित्तीय स्थिरता और परिचालन मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आय के साधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया.

सूबे के बेड़े में 1279 नई बसें शामिल हो रही हैं- चीमा
सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार की कोशिशों के बारे में उन्होंने बताया. उन्होंने घोषणा की कि राज्य के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इससे सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी, जो 20 वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में ले जाएगी.

15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें चलाई है- चीमा
परिवहन मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और आम यात्रियों के लिए संपर्क को भी मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके हिस्से के रूप में, हमने जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो कोचों सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें चलाई हैं. इसने ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा तोड़ दिया है और सभी के लिए यात्रा को आसान बना दिया है.

समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. इसमें सचिव परिवहन वरुण रूजम, मैनेजिंग डायरैक्टर पनबस राजीव कुमार गुप्ता, मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. मनीषा राणा, अतिरिक्त मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. नवदीप कुमार और जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. चंडीगढ़ अमनवीर टिवाणा शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: