scorecardresearch

20 घंटे की फ्लाइट अब नहीं बनेगी थकान का कारण! हवा में बन रहा 'वेलनेस जोन', जानिए इस खास विमान की खूबियां

लंबी 20-22 घंटे की नॉन-स्टॉप फ्लाइट को आरामदायक बनाने के लिए नए Airbus A350-1000ULR विमान में 'वेलनेस जोन' लाया जा रहा है. यह खास स्पेस इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी के बीच होगा, जहां यात्री उठकर स्ट्रेचिंग कर सकेंगे, एक्सरसाइज स्क्रीन के जरिए मूवमेंट कर सकेंगे और हेल्दी स्नैक्स व हाइड्रेशन ड्रिंक्स ले सकेंगे.

flight flight

लंबी हवाई यात्राएं अकसर थकान, जेट लैग और शरीर में अकड़न की वजह बन जाती हैं, खासकर जब सफर 20 से 22 घंटे का हो. लेकिन अब यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर है. ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कंपनी प्रोजेक्ट सनराइज के तहत अपने नए Airbus A350-1000 ULR विमान में एक खास 'वेलनेस जोन' लेकर आ रही है, जो लंबी उड़ान को पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक बना देगा.

लॉन्ग फ्लाइट में आने वाली चुनौती
आमतौर पर इतनी लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट में यात्रियों को लगातार एक ही सीट पर बैठे रहना पड़ता है. इससे शरीर में जकड़न, पैरों में सूजन, थकान और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है. कई बार जेट लैग की वजह से यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने के बाद भी घंटों तक शारीरिक परेशानी उठानी पड़ती है. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए Qantas ने अपने प्रोजेक्ट Sunrise के तहत इस नई सुविधा को शामिल करने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य लंबी उड़ानों को सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि एक बेहतर और हेल्दी अनुभव बनाना है. हालांकि इस विमान का ट्रायल किया जा रहा है, और हो सकता है कि कॉमर्शियल सर्विसेज के लिए यह सुविधा साल 2027 में शुरू कर दी जाए. 

क्या है 'वेलनेस जोन'?
यह खास स्पेस विमान के अंदर इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के बीच बनाया जाएगा. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री बीच-बीच में उठकर शरीर को एक्टिव रख सकें. यानी यह जोन किसी छोटे फिटनेस स्पेस जैसा अनुभव देगा, जहां यात्रियों को लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की मजबूरी नहीं होगी.

वेलनेस जोन की खास सुविधाएं

  • इस जोन में यात्री खड़े होकर स्ट्रेचिंग और आसान एक्सरसाइज कर सकेंगे. इसके लिए स्क्रीन पर मूवमेंट गाइडेंस भी उपलब्ध होगी..
  • लंबी उड़ानों में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. इसे ध्यान में रखते हुए यहां हाइड्रेशन स्टेशन बनाए गए हैं, जहां यात्री पानी और हेल्दी ड्रिंक्स ले सकेंगे.
  • सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि यहां यात्रियों के लिए यहां हेल्दी स्नैक्स की सुविधा भी होगी.
  • विमान में ऐसी स्मार्ट लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित रखने में मदद करेगी. इससे जेट लैग का असर काफी हद तक कम हो जाएगा. 

वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स की निगरानी
इस वेलनेस जोन को यात्रियों के सुविधा के लिए पूरी तरह वैज्ञानिक देख-रेख में तैयार किया गया है. इसके डिजाइन में वैज्ञानिकों और स्लीप एक्सपर्ट्स की अहम भूमिका होगी. उनका लक्ष्य यही है कि यात्री फ्लाइट से उतरने के बाद थके हुए नहीं, बल्कि तरोताजा महसूस कर सकें. 

ये भी पढ़ें