scorecardresearch

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों को मिली एक्सटेंशन... मिलेगी राहत

कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 18 विशेष यात्री ट्रेनों की संचालन अवधि को जुलाई से सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

railway news railway news

त्योहारी सीजन और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 18 विशेष यात्री ट्रेनों की संचालन अवधि को जुलाई से सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए इन ट्रेनों के संचालन में अतिरिक्त ट्रिप जोड़े गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान भीड़ का दबाव कम किया जा सके.

किन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
01907 आगरा कैंट–उधना स्पेशल: 21 जुलाई से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार, 6 अतिरिक्त ट्रिप.
01908 उधना–आगरा कैंट स्पेशल: 22 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार, 6 अतिरिक्त ट्रिप.
04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल: 17 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
04140 दादर–प्रयागराज स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल: 20 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज स्पेशल: 21 जुलाई से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
01905 कानपुर सेंट्रल–असरवा स्पेशल: 20 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
01906 असरवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल: 21 जुलाई से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
04111 प्रयागराज–गांधीग्राम स्पेशल: 18 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार, 13 अतिरिक्त ट्रिप.
04112 गांधीग्राम–प्रयागराज स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार और रविवार, 13 अतिरिक्त ट्रिप.
04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल: 18 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.
04177 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल: 21 जुलाई से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार, 6 अतिरिक्त ट्रिप.
04178 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल: 22 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार, 6 अतिरिक्त ट्रिप.
01910 आगरा कैंट–असरवा स्पेशल: 3 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, 5 अतिरिक्त ट्रिप.
01909 असरवा–आगरा कैंट स्पेशल: 4 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 5 अतिरिक्त ट्रिप.
04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार, 7 अतिरिक्त ट्रिप.

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ने से कोटा मंडल से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी. अतिरिक्त ट्रिप चलने से वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा और त्यौहार एवं अवकाश के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का समय और आरक्षण की स्थिति जांचने की भी अपील की है.

ये भी पढ़ें: