scorecardresearch

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी सौगात... 13 तारीख से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

भिड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे महाशिवरात्रि के अवसर पर यात्रियों के लिए इन ट्रेनों को चलाने जा रही है. देखें ट्रेंन का समय और रूट.

Advertisement
Shivratri Special Train Shivratri Special Train

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर यात्रियों की भीड़ को और सुविधा का ध्यान रखते हुए साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) और सेंट्रल रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये सभी ट्रेन खास कर त्योहार के लिए चलाई जाएगी, ताकि यात्री बिना परेशानी के त्योहार में परिवार के साथ यात्रा कर सकें. रेलवे ने फैसला लिया है कि हर दिशा में एक-एक ट्रिप होगी ताकि यात्रियों को परेशानी न हो.

ट्रेन संख्या- 06507, येसवंतपुर-मडगांव एक्सप्रेस स्पेशल 
यह ट्रेन शुक्रवार यानी 13 फरवरी 2026 को येसवंतपुर जंक्शन से दोपहर 12: 30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह-सुबह 6:40 बजे मडगांव स्टेशन पहुंच जाएगी.

यह ट्रेन इस-इस रूट से जाएगी
चिक बनावर होते हुए चन्नारयपट्टण, फिर हासन, साकलेशपुर, सुब्रह्मण्या रोड, बंतवाला, सुरथकल, उदुपी, कुंदापुर, भटकाल, मुर्देश्वर, होनावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोल, करवार हो कर मडगांव पहुंचेगी. 


ट्रेन संख्या- 06508, मडगांव-येसवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल 
ट्रेन संख्या- 06507 का ये वापसी रूट होगा, जो 16 फरवरी 2026 सोमवार को मडगांव से सुबह 11:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे येसवंतपुर पहुंचेगी.

मुख्य रुकने वाले स्टेशन हैं
करवार, अंकोल, गोकर्ण रोड, कुमटा, होनावर, मुर्देश्वर, भटकाल, मुकांबिका रोड, कुंदापुर, उदुपी, मुलकी, सुरथकल, बंतवाला, कबाकपुट्टूर, सुब्रह्मण्या रोड, साकलेशपुर, हासन, चन्नारयपट्टण और चिक बनावर होते हुए ट्रेन येसवंतपुर पहुंचेगी. 


वहीं सेंट्रल रेलवे की ओर से भी भीड़-भार को देखते हुए ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लेकर सावंतवाड़ी के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 01129 को शिवाजी महाराज टर्मिनस से 14, 19 और 21 फरवरी 2026 को रात 12:30 पर चलाया जाएगा और ये ट्रेंन दोपहर 12:30 बजे यात्रियों को लेकर सावंतवाड़ी पहुंचेगी. 

वापसी में इस ट्रेन की संख्या बदल कर 01130 हो जाएगी और इसे सावंतवाड़ी रोड से शाम 5:30 बजे चलाया जाएगा. ये ट्रेन 14, 19 और 21 फरवरी को चलेगी और सुबह 4:05 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचाएगी. 

(यात्रा करने से पहले एक बार IRCTC के आधिकारिक वेवसाइट पर इन ट्रेन का अपडेट चेक कर लें. समय और रूट यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा बदले जा सरके हैं.)

 

ये भी पढ़ें