scorecardresearch

Railway Ticket Rule: यात्रीगण जान लें इंडियन रेलवे का यह नया नियम... नहीं तो टिकट होने पर भी देना पड़ेगा जुर्माना... ट्रेन से पड़ सकता है उतरना तक 

Railway Rules: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है. यदि आप किसी दोस्त या रिश्तेदार से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करवाकर यात्रा करते हैं तो अब ऐसा मत कीजिए. इंडियन रेलवे ने कहा कि अनरिजर्व्ड टिकट का स्क्रीनशॉट यात्रा के दौरान वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा. ऐसे में यदि आप किसी और से टिकट बुक कराकर उसका स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप पर फोटो मंगवाकर टीटीई को दिखाते हैं तो वह अब मान्य नहीं होगा.

Advertisement
Indian Railway Unreserved Ticket Rule Indian Railway Unreserved Ticket Rule

Indian Railway Unreserved Ticket Rule: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. यदि आप किसी दोस्त या रिश्तेदार से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करवाकर ट्रेन में यात्रा करते हैं तो अब ऐसा मत कीजिए. इंडियन रेलवे ने कहा कि अनरिजर्व्ड टिकट का स्क्रीनशॉट यात्रा के दौरान वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा. ऐसे में यदि आप किसी और से टिकट बुक कराकर उसका स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप पर फोटो मंगवाकर टीटीई को दिखाते हैं तो वह अब मान्य नहीं होगा. आपको बिना टिकट यात्री मान लिया जाएगा और आपको ऊपर बिना टिकट यात्रा करने का जुर्माना लगेगा. 

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से बुक करें टिकट 
इंडियन रेलवे के मुताबिक यदि कोई यात्री दूसरे के मोबाइल से बुक किए हुए ऑनलाइन जनरल टिकट (टिकट का स्क्रीनशॉट, जो WhatsApp या दूसरे तरीकों से भेजा गया हो) को लेकर यात्रा करता है तो उसे वैध नहीं माना जाएगा. भारतीय रेलवे के मुताबिक RailOne ऐप से बुक किया गया डिजिटल अनरिजर्व्ड टिकट उसी रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर उपलब्ध होना चाहिए, जिससे टिकट बुक किया गया था. ऐसे में आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से ही ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुक करें. साथ ही यात्रा के दौरान वही मोबाइल अपने साथ भी रखें. यदि आपने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से टिकट बुक किया है तो उस टिकट का स्क्रीनशॉट या मैसेज दिखाने पर आपके ऊपर जुर्माना नहीं लगेगा.  

...तो आपको बिना टिकट यात्री माना जाएगा
भारतीय रेलवे के मुताबिक यदि किसी यात्री ने ऑनलाइन जनरल टिकट लिया है, लेकिन चेकिंग के समय वह उसे नहीं दिखा पाए तो ऐसे यात्री को बिना टिकट यात्री मान लिया जाएगा. यात्री को जुर्माना देना पड़ेगा. ऐसे में आप ट्रेन से यात्रा करने के दौरान अपने मोबाइल को चालू स्थिति में रखें, जिससे रजिस्टर्ड ऐप से टिकट बुक किया गया है. यदि रास्ते में मोबालइ की बैटरी खत्म हो जाती है या फोन स्विच ऑफ हो जाता है तो टीटीई के पास यह जांचने का कोई तरीका नहीं रहता कि आपके पास टिकट था या नहीं. ऐसे में आपके पास भले ही वैलिड टिकट हो लेकिन मोबाइल बंद होने की स्थिति में आपको बिना टिकट ही माना जाएगा. आपको पेनाल्टी जमा करनी पड़ेगी.

ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट बुक करना जरूरी
आपको मालूम हो कि ट्रेन से यात्रा शुरू करने से पहले मान्य टिकट लेना जरूरी है. कुछ यात्री बिना टिकट के स्टेशन परिसर या ट्रेन में घुस जाते हैं और टीटीई को देखकर तुरंत मोबाइल ऐप चालू कर टिकट बनाने लगते हैं. इंडियन रेलवे ने कहा कि कोई यात्री बिना टिकट के ट्रेन में नहीं चढ़ सकता. बोर्डिंग स्टेशन पर पहुंचने या ट्रेन में सवार होने से पहले ही टिकट बुक होना चाहिए. कोई भी यात्री स्टेशन परिसर या ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ को देखकर मोबाइल फोन पर अनरिजर्व्ड टिकट जनरेट नहीं कर सकता. इंडियन रेलवे के मुताबिक यदि टिकट चेकिंग स्टाफ के सामने या ट्रेन चलने के बाद मोबाइल से टिकट बुक करने की कोशिश की गई तो उसे फर्जीवाड़ा माना जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा.

250 रुपए नहीं अब देना होगा इतना जुर्माना 
भारतीय रेलवे ने 19 जून 2026 से बिना टिकट पकड़े जाने पर लगने वाले फाइन को भी बढ़ा दिया है. पहले जहां बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है. इसके साथ ही तय दूरी का पूरा किराया भी वसूला जाएगा. ऐसे में पेनाल्टी से बचने के लिए अपने साथ वैध टिकट जरूर रखें. 

यात्रियों के लिए अनरिजर्व्ड टिकट नियम

  • ट्रेन से यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट लेना जरूरी. 
  • जनरल टिकट सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से RailOne ऐप पर बुक करें.
  • जनरल टिकट उसी मोबाइल में उपलब्ध होना चाहिए, जिससे उसे बुक किया गया था.
  • WhatsApp पर मिला टिकट या टिकट का स्क्रीनशॉट यात्रा के लिए मान्य नहीं है.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल से बुक किया गया टिकट सिर्फ उसी फोन के मालिक के लिए वैध माना जाएगा.
  • ट्रेन से यात्रा के दौरान वही मोबाइल अपने संग रखें और ध्यान रखें कि फोन बंद न हो.