Railway Rule Change From 1st July 2026
Railway Rule Change From 1st July 2026
भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 जुलाई 2026 से नियम और सख्त हो सकते हैं. केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही रेलवे परिसर और ट्रेनों में अनुशासन बनाए रखने के लिए कई अन्य नियमों को भी कड़ा किया जा सकता है. इन प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और रेलवे में व्यवस्था बनाए रखना बताया जा रहा है.
बिना टिकट सफर करने पर बढ़ सकता है जुर्माना
अगर नया प्रस्ताव लागू होता है तो बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ सकता है. फिलहाल बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन इसे बढ़ाकर 500 रुपए किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है. रेलवे का मानना है कि बढ़ा हुआ जुर्माना लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा और बिना टिकट यात्रा की घटनाओं में कमी आएगी.
कई बार लोग किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने की कोशिश करते हैं. प्रस्तावित नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टिकट उसी यात्री के लिए मान्य होता है जिसके नाम पर वह जारी किया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सभी संभावित जुर्माना और कार्यवाही की जा सकती है.
महिलाओं के कोच में यात्रा करना पड़ेगा महंगा
नए प्रस्तावित नियमों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रावधान शामिल किए गए हैं. महिलाओं के लिए आरक्षित कोच या सीट पर बैठ का यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों को 2,500 रुपए तक के जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है. रेलवे का कहना है कि इसके पीछे का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना है.
खतरनाक सामान लेकर चले तो देना होगा बड़ा जुड़माना
रेलवे ने प्रतिबंधित और खतरनाक वस्तुओं को लेकर भी सख्त चेतावनी दी है. यदि कोई यात्री ट्रेन में ऐसा सामान लेकर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, जो जलनशील या जिसको ले जाना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में उस संबंधित व्यक्ति को कम से कम 10,000 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. यह नियम यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
इलसिए रहे हैं ये बदलाव?
रेलवे का कहना है कि इन प्रस्तावित नियमों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. हालांकि, ये बदलाव फिलहाल प्रस्तावित हैं. अंतिम फैसला और आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही नए नियम लागू होंगे. फिलहाल यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें और अपने और दूसरे की सुरक्षा बरतते हुए रेलवे के सभी नियमों का पालन करें.
ये भी पढ़ें