scorecardresearch

Solo Travelling Tips: ऐसे करें ट्रिप को प्लान, तैयार करें ट्रैवल से पहले चेक लिस्ट.. पूरा बजट हो जाएगा आधा

सोलो ट्रैवलर्स के लिए अक्सर बजट एक बड़ा मुद्दा होता है. ऐसे में कुछ स्मार्ट स्टेप्स को लेकर बजट को सेट किया जा सकता है. साथ ही कुछ फैसलों से ट्रिप के मजे को और बढ़ाया जा सकता है.

Solo Travelling Tips (AI) Solo Travelling Tips (AI)

आजकल सोलो ट्रैवल का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. नई जगहों को अकेले एक्सप्लोर करने का अपना अलग ही मजा होता है. लेकिन कई बार लोग अपने इस प्लान को केवल बजट के चलते टाल देते हैं, उन्हें लगता है सोलो ट्रैवल करने पर पैसे ज्यादा लगेंगे. अगर आप भी बिना बजट की टेंशन के सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इन स्मार्ट टिप्स को अपना सकते हैं.

ट्रैवल से पहले प्लानिंग पूरी

किसी भी ट्रिप को बजट फ्रेंडली बनाने का थंब रूल है पहले से प्लानिंग करना. लास्ट मोमेंट पर की गई बुकिंग अक्सर महंगी पड़ती है. इसलिए ट्रैवल डेट, रहने की जगह, घूमने वाले स्पॉट्स और लोकल ट्रांस्पोर्ट की जानकारी पहले ही जुटा लें. 

ऑफ सीजन का उठाएं फायदा

मैक्सिमम टूरिस्ट स्पॉट्स पर कुछ खास महीनों में टूरिस्ट्स की भीड़ सबसे ज्यादा रहती है. इस दौरान होटल, ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ जाते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप ऑफ सीजन ट्रैवल करें. इससे आपका सोलो ट्रैवल अंडर बजट रहेगा. ऑफ सीजन में होटल आसानी से और कम कीमत पर मिल जाएंगे, साथ ही भीड़भाड़ से भी बचाव होगा.

शानदार होटल की जगह सही लोकेशन चुनें

अक्सर लोग खूबसूरत और लग्जरी होटल देखकर उन्हें बुक कर लेते हैं, लेकिन इससे ट्रैवलिंग का खर्च बढ़ जाता है. बेहतर होगा कि आप ऐसी जगह स्टे करें जहां से पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स नजदीक हों. इससे लोकल ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च कम होगा और आपका समय भी बचेगा.

रेस्टोरेंट की जगह चुनें स्ट्रीट फूड

ट्रैवलिंग के दौरान बड़े रेस्टोरेंट और कैफे में बार-बार खाना बजट बिगाड़ सकता है. ऐसे में लोकल स्ट्रीट फूड न केवल सस्ता होता है बल्कि आपको उस जगह के कल्चर और स्वाद का भी एक्सपीरियंस कर पाते हैं. चाहें तो कुछ रेडी-टू-ईट स्नैक्स भी साथ रख सकते हैं, जिससे छोटे-मोटे खर्चों में बचत होगी.

जल्दबाजी से बचें 

सोलो ट्रिप के दौरान बस, मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा किफायती माना जाता है. साथ ही ट्रिप के दौरान कभी भी घबराहट में फैसला लेने से बचें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर एक्स्ट्रा खर्च की वजह बन सकते हैं.