scorecardresearch

Train Ticket: ट्रेन से यात्रा करने वाले ध्यान दें! 6 तरह का होता है वेटिंग टिकट, जानें सबसे पहले कौन सा होता है कंफर्म? फिक्स है ऑर्डर

Train Waiting Ticket Confirmed: आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको कभी न कभी वेटिंग टिकट जरूर मिला होगा. क्या आप जानते हैं वेटिंग टिकट 6 तरह का होता है. इन 6 वेटिंग टिकटों का कंफर्म होने का क्रम भी अलग-अलग होता है. यहां आप जान सकते हैं सबसे पहले कौन सा वेटिंग टिकट कंफर्म होता है?

Train Waiting Ticket Confirmation Rules Train Waiting Ticket Confirmation Rules

Train Waiting Ticket Confirmation Rules: हमारे देश के अधिकांश लोग ट्रेन (Train) से यात्रा करते हैं. आप भी कभी न कभी ट्रेन से यात्रा जरूर किए होंगे. कई बार अचानक ट्रेन से यात्रा करनी हो और कंफर्म टिकट (Confirmed Ticket) नहीं मिल रहा हो तो लोग वेटिंग टिकट (Waiting Ticket) ले लेते हैं. आप भी कभी न कभी वेटिंग टिकट जरूर लिए होंगे. क्या आप जानते हैं वेटिंग टिकट 6 तरह का होता है. इन 6 वेटिंग टिकटों का कंफर्म होने का क्रम भी अलग-अलग होता है. यहां आप जान सकते हैं सबसे पहले कौन सा वेटिंग टिकट कंफर्म होता है?

आपको मालूम हो कि 6 वेटिंग लिस्ट GNWL, PQWL, RLWL, TQWL, RQWL और SSWL/LDWL होती है. इन वेटिंग लिस्ट का कंफर्मेशन ऑर्डर और संभावना इंडियन रेलवे के चार्ट तैयार होने तक तय होती है, जो आमतौर पर ट्रेन के खुलने से 8 या 12 घंटे पहले बनता है.

1. GNWL (जनरल वेटिंग लिस्ट): आपको मालूम हो कि GNWL सबसे आम और भरोसेमंद लिस्ट है. यह मुख्य स्टेशन से डेस्टिनेशन स्टेशन तक की टिकट बुकिंग पर मिलती है. इस टिकट का कंफर्मेशन चांस सबसे आधिक होता है. 80 से 90 प्रतिशत चांस होता है कि टिकट कंफर्म हो जाएगा.

2. RLWL (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट): आपको मालूम हो कि RLWL टिकट उन यात्रियों के लिए है जो किसी इंटरमीडिएट या रिमोट स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ते हैं. GNWL वेटिंग लिस्ट के बाद RLWL टिकट का कंफर्मेशन चांस की प्राथमिकता आती है. RLWL टिकट के कंफर्म होने की संभावना 70 से 80 प्रतिशत तक रहती है. 

3. PQWL (पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट): आपको मालूम हो कि PQWL टिकट छोटे स्टेशनों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए होती है. इस टिकट का कंफर्मेशन चांस GNWL और RLWL से कम होता है. PQWL टिकट के कंफर्म होने की संभावना 50 से 70 प्रतिशत तक रहती है.

4. TQWL (तत्काल क्वोटा वेटिंग लिस्ट): यदि कोई यात्री तत्काल टिकट बुक करता है और वेटिंग मिलता है तो वह TQWL कहलाता है. अब इसे CKWL भी कहा जाता है. इसमें कंफर्मेशन चांस बहुत कम होता है. TQWL टिकट के कंफर्म होने की संभावना 30 से 50 प्रतिशत तक रहती है. तत्काल वेटिंग टिकट तभी कंफर्म होता है जब कोई तत्काल कंफर्म टिकट वाला अपना टिकट रद्द कराता है. यदि आपका तत्काल टिकट कंफर्म हो जाता है तो उसे कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है.

5. RQWL (रिक्वेस्ट क्वोटा वेटिंग लिस्ट): आपको मालूम हो कि RQWL सबसे कम प्राथमिकता वाली लिस्ट है. यह लिस्ट खासतौर पर रिक्वेस्ट या इमरजेंसी कोटा में आती है. RQWL टिकट का कंफर्मेशन चांस सिर्फ 20 से 40 प्रतिशत तक रहता है.

6. SSWL और LDWL (सीनियर सिटीजन व लेडीज वेटिंग लिस्ट): आपको मालूम हो कि सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए बने स्पेशल कोटा में अगर वेटिंग टिकट मिलता है तो कंफर्मेशन के चांस बहुत अधिक रहता है. 

कौन सा वेटिंग पहले होता है कंफर्म?
IRCTC का कंफर्मेशन ऑर्डर फिक्स है. यह इस प्रकार है GNWL>RLWL>PQWL>TQWL>RQWL. इसका मतलब है कि सबसे पहले GNWL वाले यात्रियों को सीट मिलती है. उसके बाद RLWL, फिर PQWL, इसके बाद TQWL और अंत में RQWL को सीट मिलती है. यदि आपका वेटिंग GNWL 1-50 के बीच है तो लगभग तय है कि टिकट कंफर्म हो जाएगा.