scorecardresearch

यूपी में होने जा रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य आयोजन, ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहन हिन्डन कट से सर्विस रोड होकर संस्कृति मंत्रालय तिराहा से पुस्ता रोड होकर एक्यूरेट कालेज तिराहा से नासा (बड़ा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.

Advertisement
traffic advisory traffic advisory
हाइलाइट्स
  • एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में पहुंचने हेतु प्रस्तावित मार्ग

  • भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग

25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपोमार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन किया जाएगा. ट्रेड शो में कई विशिष्ट मेहमानों के आवागमन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है.

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर भारी मालवाहक वाहन (HGV), मध्यम मालवाहक वाहन (MGV) और हल्के मालवाहक वाहन (LGV) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जियां, फल आदि और चिकित्सीय वाहनों को नो-एंट्री के निर्देशों के अनुसार छूट रहेगी. एक्सपोमार्ट पहुंचने और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस जाने वाले वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने निम्नलिखित मार्ग प्रस्तावित किए हैं.

एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में पहुंचने हेतु प्रस्तावित मार्ग

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहन हिन्डन कट से सर्विस रोड होकर संस्कृति मंत्रालय तिराहा से पुस्ता रोड होकर एक्यूरेट कालेज तिराहा से नासा (बड़ा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहन गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर नासा (बड़ा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.

  • सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होकर नासा (बड़ा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.

  • परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होकर नासा (बड़ा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.

  • परीचौक की ओर से आने वाले वाहन जगतफार्म गोलचक्कर से ईशान कालेज के पास सर्विस रोड होकर जीएल बजाज की ओर जाने वाले मार्ग से नासा (बड़ा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.

  • नासा (बड़ा) गोलचक्कर के अन्दर बनी पार्किंग की क्षमता समाप्त होने पर केसीसी, जुबलिएन्ट, यूनाइटेड कॉलेज परिसर में बनी पार्किंग को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जायेगा.

  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पार्किंग स्थल से वाहन निम्नांकित मार्गों का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे

  • एक्सपोमार्ट में कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त कोई भी वाहन पार्किंग स्थल से एक्सपोमार्ट की ओर नहीं जाएगा.

  • सभी वाहन पार्किंग से निकलकर शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कच्ची सड़क तिराहे से कुलेशरा, फेस-2, ककराला से सोरखा पर्थला/किसान चौक या भंगेल, बरौला, सेक्टर-37 होकर गंतव्य को जा सकेंगे.

  • दिल्ली/गाजियाबाद जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, दादरी होकर एनएच-24/09 से गंतव्य को जा सकेंगे.

  • ईस्टर्न पेरिफेरल जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जा सकेंगे.

  • यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, आसियाना गोलचक्कर, डेल्टा-3 गोलचक्कर, बीटा-2 गोलचक्कर, लेबर चौक, डेल्टा-01 गोलचक्कर से आईटीबीपी गोलचक्कर, पी-3 गोलचक्कर, आईएफएस विला गोलचक्कर से जीरो प्वाइंट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जा सकेंगे.

भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग

  • चिल्ला बॉर्डर दिल्ली राज्य से चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

  • डीएनडी बॉर्डर दिल्ली राज्य से डीएनडी (बॉर्डर) से प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

  • कालिन्दी बॉर्डर दिल्ली राज्य से कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन एनएच-09/24 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एवं एनएच-91 होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

  • यमुना एक्सप्रेस-वे जेवर टोल की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को जेवर टोल से पूर्व में ही बने यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात अलीगढ़, टप्पल होकर गंतव्य को जा सकेगा.

  • जेवर टोल पार करने के उपरान्त जेवर, जहांगीरपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात खुर्जा, बुलन्दशहर होकर गंतव्य को जा सकेगा.

  • होण्डा सीएल चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन होण्डा सीएल चौक से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

  • सूरजपुर घण्टा चौक से परीचौक से यमुना एक्सप्रेस-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अन्यत्र जाने वाले वाहन सूरजपुर घण्टा चौक से तिलपता गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

गौतमबुद्धनगर से भारी मालवाहक वाहन (HGV), मध्यम मालवाहक वाहन (MGV) और हल्के मालवाहक वाहन (LGV) का संचालन नो-एंट्री के प्रावधानों के साथ अन्य प्रान्त या अन्य जनपद के सामान्य आवागमन के लिए निम्न मार्गों का प्रयोग कर एनएच-24, एनएच-91 का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे.

(1) जनपद मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा बील अकबरपुर से जनपद आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य प्रान्तों में जाने के लिए एनएच-91 का प्रयोग करेंगे.

(2) पलवल से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन एनएच-24/91 होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

(3) गौतमबुद्धनगर के आन्तरिक मार्गों पर मालवाहक वाहनों के संचालन नो-एंट्री के प्रावधानों के साथ सामान्य आवागमन की अनुमति नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबन्ध के साथ रहेगी. अन्य प्रान्त या अन्य जनपद के आवागमन हेतु एनएच-24, एनएच-91 एवं ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर नो-एंट्री के प्रावधानों के अनुसार गंतव्य को जा सकेंगे.

ट्रेड शो की प्रदर्शनी सामग्री लाने वाले ट्रकों के लिए व्यवस्था
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनी सामग्री ले जाने वाले सभी ट्रक सामग्री उतारने के पश्चात नासा गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर से रामपुर-फतेहपुर तिराहा के पास स्थित ट्रक पार्किंग में पार्क होंगे. इस पार्किंग की क्षमता 260 ट्रक है.

ट्रक इसी मार्ग से एक्सपोमार्ट वापस आ सकेंगे
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर गौतमबुद्धनगर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है. यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, असुविधा से बचने के लिए पर्याप्त समय रखें और आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.

ये भी पढ़ें: