Train Video Viral
Train Video Viral
रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह से वीडियो वायरल होते हैं. इसमें से कई मनोरंजन के लिए होते हैं तो कई वीडियो सावधान करने वाले होते हैं. ऐसा ही ट्रेन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुसाफिर बड़ी लापरवाही करता नजर आ रहा है. एक मुसाफिर ट्रेन में ऊपर की बर्थ पर बैठकर दीय जलाकर पूजा कर रहा है. हालांकि दूसरे यात्री उसको समझाते हैं. कुछ देर समझाने के बाद दीया बुझा देता है. लेकिन इससे ट्रेन में मुसाफिरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक मुसाफिर थर्ड एसी में सफर कर रहा है. वो मुसाफिर ऊपर वाले बर्थ पर सफर कर रहा है. वीडियो में वो शख्स दीया जलाकर और अगरबत्ती जलाकर पूजा करता नजर आ रहा है. आसपास के यात्री उसे रोकते हैं. लेकिन शुरु में उसके ऊपर कोई असर होता नहीं दिख रहा है. वो लगातार पूजा में व्यस्त है. वो किसी की सुन नहीं रहा है. दूसरी तरफ दूसरे मुसाफिर डरे हुए हैं. एक मुसाफिर उसे समझाता है कि एसी कोच में आग जलाना खतरनाक हो सकता है.
दूसरे मुसाफिर समझाते हैं-
वीडियो में एक मुसाफिर की आवाज आती है कि अरे पंडित जी, ये क्या कर रहे हैं? यहां दीया क्यों जला रहे हैं? एक मुसाफिर कहता है कि फायर अलार्म बज जाएगा, फिर क्या करेंगे? दूसरे मुसाफिर कहते हैं कि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है.
इसके बाद वो मुसाफिर अगरबत्ती नीचे वाले शख्स को दे देता है. इसके बाद खुद दीया बुझा देता है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.
सोशल मीडिाय पर वायरल हो रहा वीडियो-
ट्रेन में एक मुसाफिर का दीया जलाकर पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @JharkhandRail नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसपर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. कई यूजर्स उस मुसाफिर का मजाक उड़ा रहे हैं तो कई यूजर्स इसे खतरनाक बता रहे हैं.
रेलवे के नियम के मुताबिक ट्रेन में माचिस, लाइटर या कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: